Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Holika Dahan 2021: होलिका दहन के दिन न करें ये गलतियां, सालभर पड़ सकता है पछताना

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Sun, 28 Mar 2021 06:01 PM (IST)

    Holika Dahan 2021 होलिका दहन के पूरे दिन किसी से भी पैसे उधार नहीं मांगें क्योंकि इससे मनुष्य के जीवन में-घर में नकारात्मकता आती है। इस दिन कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करने से परहेज करें।

    Hero Image
    इस दिन सफेद खाद्य पदार्थ ग्रहण नहीं करना चाहिए।

    नई दिल्ली/नोएडा/गाजियाबाद। हिंदुओं का प्रमुख त्योहार होली सोमवार को मनाया जाएगा, लेकिन उससे पहले रविवार शाम को थोड़ी देर बाद यानी 6 बजकर 37 मिनट से लेकर रात में 8 बजकर 56 मिनट शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त तकरीबन 2 घंटे 20 मिनट होगा। इसी मुहूर्त में होलिका दहन करना अत्यंत शुभ माना जाएगा। इस साल होलिका दहन के समय भद्रा का साया भी नहीं होगा और भद्रा रविवार दिन में 1 बजकर 33 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। वहीं, होलिका दहन के दिन कुछ काम नहीं करने चाहिए, जिससे आपको आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न करें ये काम

    • होलिका दहन के पूरे दिन किसी से भी पैसे उधार नहीं मांगें, क्योंकि इससे मनुष्य के जीवन में-घर में नकारात्मकता आती है। ऐसी स्थिति में मनुष्य को पूरे साल आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है।
    • इस दिन सफेद खाद्य पदार्थ ग्रहण नहीं करना चाहिए।
    • इस दिन कोई भी मांगलिक या शुभ कार्य नहीं करें।
    • होलिका दहन पूजन के दौरान हमेशा अपना सिर कपड़े से ढककर ही पूजा करें, इसे शुभ माना जाता है।
    • नवविवाहित महिलाएं व सास और बहू एक साथ होलिका दहन न देंखे। ऐसा करना कतई शुभ नहीं होता है।

    वीरेंद्र नंदा (मुख्य पुजारी, सनातन धर्म मंदिर, नोएडा सेक्टर-19) का कहना है कि होली के दिन चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा और मकर राशि में गुरु और शनि विराजमान हैं। इतना ही नहीं, शुक्र और सूर्य मीन राशि में हैं। वीरेंद्र नंदा ने बताया कि होली दहन का मुहूर्त रविवार शाम 6:21 बजे से रात 8:41 बजे तक है। पूर्णिमा तिथि 28 मार्च को सुबह करीब 03:30 बजे से 29 मार्च की रात करीब 12.15 बजे तक रहेगी।

    2 घंटे 20 मिनट तक रहेगा होलिका दहन का मुहूर्त

    वहीं, पंचांग के मुताबिक, रविवार शाम 18 बजकर 37 मिनट से रात्रि 20 बजकर 56 मिनट तक होलिका दहन का मुहूर्त होगा। इस तरह 2 घंटे 20 मिनट तब होलिका दहन का मुहूर्त रहेगा। विद्वानों का कहना है कि इसी मुहूर्त में होलिका दहन करना अत्यंत शुभ है। इस वर्ष होलिका दहन के समय भद्रा नहीं रहेगी।