Move to Jagran APP

Delhi News: दिल्ली के 4 मार्गों को सिग्नल फ्री करने पर होगा काम, यूपी-हरियाणा के लोगों को भी मिलेगी राहत

दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने शहर के 4 मार्गों को सिग्नल फ्री करने की तैयारी तेज कर दी है। इन परियोजनाओं का काम शुरू करने के लिए 300 करोड़ रुपये देने का प्रविधान किया गया है।

By Jp YadavEdited By: Published: Sun, 24 Apr 2022 06:05 AM (IST)Updated: Sun, 24 Apr 2022 06:33 AM (IST)
Delhi News: दिल्ली के 4 मार्गों को सिग्नल फ्री करने पर होगा काम, यूपी-हरियाणा के लोगों को भी मिलेगी राहत
Delhi News: दिल्ली के 4 मार्गों को सिग्नल फ्री करने पर होगा काम, यूपी-हरियाणा के लोगों को भी मिलेगी राहत

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। कोरोना महामारी में दो साल गुजरने पर अब नए फ्लाईओवरों के काम को आगे बढ़ाने पर दिल्ली सरकार का ध्यान है। नए फ्लाईओवरों को बनाने की तैयारी शुरू करने के लिए दिल्ली सरकार ने बजट में राशि आवंटित की है। इन कार्यों के लिए इस साल करीब 300 करोड़ की राशि का प्रविधान किया गया है। इन परियोजनाओं में रोहतक रोड, शहीद मंगल पांडेय मार्ग (वजीराबाद रोड) व अप्सरा बार्डर से आनंद विहार मार्ग पर भी फ्लाईओवरों बनाकर मार्गों को सिग्नल फ्री किए जाने की योजना आदि शामिल हैं। इन दोनों मार्गों पर लालबत्तियों के कारण जाम लगता है।

loksabha election banner

योजना के तहत रोहतक रोड (एनएच-10) पर उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन से पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन के बीच में ज्वालापुरी लालबत्ती पर दो वन-वे फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। दोनों फ्लाईओवर की लंबाई 600-600 मीटर होगी और चौड़ाई 10-10 मीटर होगी। एक फ्लाईओवर का इस्तेमाल जाने के लिए और दूसरे का आने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा पीरागढ़ी चौक को डिकंजेस्ट करने के लिए चौक के दोनों तरफ रोहतक रोड पर एफओबी भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा इस चौक पर लेफ्ट टर्न फ्री किया जाएगा।

रोहिणी, पीतमपुरा और शालीमार बाग से रिंग रोड के रास्ते वेस्ट दिल्ली या इस ओर से उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली आने-जाने वालों की राह अब असान होने वाली है। ऐसा इसलिए कि पंजाबी बाग क्लब और मोती नगर जंक्शन के पास बने वन-वे (2 लेन) फ्लाईओवर को छह-छह लेन का बनाया जाएगा। पंजाबी बाग क्लब के पास मौजूदा फ्लाइओवर की चौड़ाई बढ़ाने के साथ-साथ इसके अतिरिक्त एक 1054 मीटर (1.054 किमी) लंबा फ्लाईओवर भी बनेगा, जो नजफगढ़ ड्रेन को क्रास करेगा।

अप्सरा बार्डर से आनंद विहार मार्ग उत्तर- पूर्वी दिल्ली से आनंद विहार बस अड्डे और रेलवे स्टेशन तक की आवाजाही आसान करने के लिए अप्सरा बार्डर से आनंद विहार जाने वाले मुख्य मार्ग को सिग्नल फ्री किया जाएगा। इस मार्ग पर स्थित दो लालबत्तियों के ऊपर छह लेन का फ्लाईओवर बनाया जाएगा, जिसकी लंबाई करीब दो किलोमीटर की होगी। लोक निर्माण विभाग की इस परियोजना को यूटिपेक यानी यूनिफाइड ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर (प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग) सेंटर मंजूरी दे चुका है।

शहीद मंगल पांडेय मार्ग यानी वजीराबाद रोड को सिग्नल फ्री किए जाने की योजना चार साल से अधर में है। इसे यूटिपेक से मंजूरी मिल चुकी है। लोक निर्माण विभाग ने इस रोड को को सिग्नेचर ब्रिज से भोपुरा बार्डर तक सिग्नल फ्री करने की योजना बनाई है। यहां मेट्रो के चौथे फेज का काम चल रहा है, जिसमें यमुना विहार के सामने मेट्रो के एलिवेटेड कारिडोर के पिलर पर ही इस फ्लाईओवर बनाए जाने हैं। इसके बनने से उत्तरी और उत्तरी पूर्वी दिल्ली से गाजियाबाद के भोपुरा तक आना-जाना आसान होगा।

प्रमुख परियोजनाओं पर आवंटित धनराशि

धनराशि                         परियोजना

100 करोड़                     शहीद मंगल पांडेय मार्ग (वजीराबाद रोड) के बृजपुरी जंक्शन पर फ्लाईओवर।

50 करोड़              बाहरी रिंग रोड पर पंजाबी बाग फ्लाईओवर और राजा गार्डन फ्लाईओवर के बीच फ्लाईओवर

50 करोड़                      रोहतक रोड (एनएच-10) पर फ्लाईओवर का निर्माण

30 करोड़                      आनंद विहार से अप्सरा बार्डर तक सिग्नल फ्री कारिडोर 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.