विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परिणीति चोपड़ा और AAP सांसद राघव चड्ढा की शादी में दिखे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, बांधे हुए थे साफा

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sun, 24 Sep 2023 08:07 PM (IST)

Raghav Parineeti Wedding आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी 24 सितंबर ...और पढ़ें

परिणीति चोपड़ा और AAP सांसद राघव चड्ढा की शादी में साफा बांधे हुए दिखे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल।
परिणीति चोपड़ा और AAP सांसद राघव चड्ढा की शादी में साफा बांधे हुए दिखे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल।

HighLights

  1. उदयपुर के लीला पैलेस में राघव और परिणीति लेंगे सात फेरे।
  2. दिल्ली के सीएम और पंजाब के सीएम भी हुए शामिल।

नई दिल्ली, एएनआई। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी 24 सितंबर यानी आज हो रही है। दोनों उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लेंगे। दूल्हा और बाराती लीला पैलेस में पहुंच गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी लीला पैलेस पहुंच गए हैं।

न्यूज एजेंसी के अनुसार, एक वायरल वीडियो में राघव के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कई अन्य राजनेता दिख रहे हैं। ताज लेक पैलेस से नावों से बाराती रवाना हुए थे।

शादी में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, क्रिकेटर हरभजन सिंह, मनीष मल्होत्रा, आदित्य ठाकरे, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी पहुंचे हैं।

90 दशक की थीम पर हुआ संगीत समारोह

परिणीति और राघव ने 90 के दशक की थीम पर संगीत समारोह आयोजित किया। पंजाबी गायक नवराज हंस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शनिवार रात के कार्यक्रम से जोड़े की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में परिणीति इवेंट के लिए मैचिंग एथनिक जैकेट के साथ शिमरी लहंगा पहने नजर आईं, जबकि राघव गहरे रंग के सूट में नजर आए।

ये भी पढ़ें- Parineeti Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा की मेहंदी सेरेमनी की अनदेखी तस्वीर आई सामने, लगीं बेहद खूबसूरत

13 मई को हुई थी दोनों की सगाई

परिणीति और राघव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में अपने प्रियजनों की मौजूदगी में सगाई की थी। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम और शिव सेना नेता आदित्य ठाकरे सहित कई राजनेता शामिल हुए।