विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहाड़गंज पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया कारों से बैट्री चुराकर बेचने का मामला, चुराने और खरीदने वाले गिरफ्तार

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Mon, 08 Nov 2021 02:32 PM (IST)

पहाड़गंज थाना पुलिस ने 12 घंटे के अंदर दो चोरों और चोरी की बैट्री खरीदने वाले रिसीवर को गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

इनकी निशानदेही पर चुराई गई बैट्री व अपराध में इस्तेमाल आटो बरामद कर लिया गया।
इनकी निशानदेही पर चुराई गई बैट्री व अपराध में इस्तेमाल आटो बरामद कर लिया गया।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पहाड़गंज थाने के पास देशबंधु गुप्ता रोड पर खड़ी चार कारों से बैट्री चोरी करने के मामले में पहाड़गंज थाना पुलिस ने 12 घंटे के अंदर दो चोरों और चोरी की बैट्री खरीदने वाले रिसीवर को गिरफ्तार कर मामले की गुत्थी सुलझा ली है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये पुलिस टीम ने चोरों के बारे में पता लगाकर उन्हें दबोच लिया। इनकी निशानदेही पर चुराई गई बैट्री व अपराध में इस्तेमाल आटो बरामद कर लिया गया।

मध्य जिले के डीसीपी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए चोरों के नाम वीरेंद्र उर्फ पप्पू (संगम विहार, वजीराबाद), अभिषेक यादव (भजनपुरा) व रिसीवर का नाम सलमान (करावल नगर) है। इनमें वीरेंद्र के खिलाफ पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। छह नवंबर को चार कार मालिकों ने पहाड़गंज थाने में शिकायत कर आरोप लगाया कि चोर उनकी कारों से बैट्री चोरी कर ले गए। पुलिस टीम ने जब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की तब चोरी की बैट्री को एक आटो में ले जाते हुए दिखाई दिया।

आटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस टीम ने जब आटो रिक्शा के मालिक से पूछताछ की तब उन्होंने अपना आटो वीरेंद्र उर्फ पप्पू को किराये पर देने की बात कही। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया। उसने अभिषेक यादव के साथ मिलकर कारों से बैट्रियां चोरी करने व चोरी की बैट्रियों को सलमान को बेचने की बात कुबूली, जिसके बाद उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

उधर दक्षिण पूर्वी जिले के ओखला औद्योगिक क्षेत्र और पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस ने एक महिला समेत दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से कुल 258 पव्वे शराब और घटना में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की गई है। आरोपितों की पहचान ओखला की रहने वाली सीमा और तुगलकाबाद गांव के रहने वाले गुरुनाम ¨सह के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार ओखला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने संजय कालोनी इलाके में प्लास्टिक के बैग में लेकर शराब तस्करी कर रही महिला सीमा को 108 पव्वे शराब के साथ गिरफ्तार किया।

वहीं पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस ने स्कूटी से शराब तस्करी कर रहे युवक को एमबी रोड पर गिरफ्तार किया। आरोपित से 150 पव्वे शराब बरामद की गई है। आरोपित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह फरीदाबाद से शराब लाकर दिल्ली में सप्लाई करता था। आरोपितों के खिलाफ दिल्ली एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।