यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'पक्ष-विपक्ष नहीं, ये हैं देश के कैंडिडेट', सुदर्शन रेड्डी से मुलाकात के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
उप-राष्ट्रपति पद के विपक्ष के उम्मीदवार जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी ने आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।
इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी, सैयद नसीर हुसैन तथा तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी जी भी मौजूद रहे।
केजरीवाल से मुलाकात के बाद सुदर्शन रेड्डी ने कहा- मैं किसी राजनीतिक पार्टी का सदस्य नहीं हूं और उप-राष्ट्रपति का कार्यालय भी कोई राजनीतिक नहीं है। आम आदमी पार्टी ने मेरी उम्मीदवारी का समर्थन किया है और आज मैं धन्यवाद करने अरविंद केजरीवाल जी के पास आया था।
वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा- विपक्षी दलों की तरफ से उप-राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार जस्टिस रेड्डी जी आज मुझसे मुलाकात करने आए थे। चुनाव की रणनीति और देश में अभी जो हालात चल रहे हैं, उसपर हमारी लंबी चर्चा हुई। चूंकि ये चुनाव गुप्त मतदान के तहत होता है, इसमें व्हिप नहीं चलता है।
उन्होंने कहा- मैं सभी दलों के सांसदों से अपील करता हूं कि देशहित में सभी जस्टिस रेड्डी के लिए वोट करें, जिससे हमें एक निष्पक्ष उप राष्ट्रपति मिल सके।
यह भी पढ़ें- Delhi Police New commissioner: दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर बने IPS सतीश गोलचा, एसबीके सिंह से वापस ली गई जिम्मेदारी
