विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Onion Price in Delhi: दिल्ली में आम लोगों को बड़ी राहत, प्याज की कीमतों में भारी गिरावट

By Mangal YadavEdited By:
Published: Mon, 08 Mar 2021 03:46 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 08:51 PM (IST)

Onion Price in Delhi आजादपुर मंडी में प्याज न्यूनतम 10 रुपये व अधिकतम 28 रुपये प्रतिकिलो थोक भाव से बेचा ...और पढ़ें

अगले कुछ दिनों तक प्याज की कीमतों में और कमी आएगी।
अगले कुछ दिनों तक प्याज की कीमतों में और कमी आएगी।

नई दिल्ली, जेएनएन। राजधानी दिल्ली में रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच आम लोगों को राहत देने वाली खबर है। दिल्ली की मंडियों में प्याज के थोक रेट में भाव गिरने से आम लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, प्याज के दाम 20 रुपये प्रति किलो तक कम हुए हैं। करीब एक महीने से प्याज की बढ़ी कीमतों से लोग परेशान थे, लेकिन आवक बढ़ने से बीते तीन दिन में प्याज की थोक कीमतों में 15 से 20 रुपये तक की गिरावट आई है। इससे लोगों को राहत मिली है। आजादपुर मंडी में शनिवार को 7 सौ 11 टन प्याज की आवक हुई।

प्याज के आढ़तियों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्याज की फसल अच्छी हुई है। हालांकि फसल तैयार होने में करीब 15 से 20 दिन की देरी हुई। इस वजह से बीते दिनों प्याज की कीमतों में तेजी हुई थी, लेकिन आवक बढ़ने से शनिवार को मंडी में प्याज न्यूनतम 10 रुपये व अधिकतम 28 रुपये प्रतिकिलो थोक भाव से बेचा गया, वहीं खुदरा बाजारों में 30 रुपये से 40 रुपये प्रतिकिलो प्याज बेचा जा रहा है।

अभी और कम होंगे प्याज के दाम

आढ़ती अशोक कुमार ने बताया कि मंडी में फिलहाल नासिक, अलवर के अलावा राजस्थान व गुजरात के कुछ इलाकों से प्याज की आवक हो रही है। अगले कुछ दिनों तक प्याज की कीमतों में और कमी आएगी। इसी महीने में होली है। त्यौहार नजदीक होने की वजह से आम तौर पर खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ जाते हैं। इस लिहाज से प्याज के रेट कम होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। 

ये भी पढे़ंः पंजाब से आयी हाईटेक 'AC tractor trolley' सुविधाओं के मामले में होटल भी फेल; यहां पढ़ें खूबियां

 

अन्य सब्जियों की कीमतों में हुई मामूली बढ़ोतरी

प्याज के दाम में भले ही गिरावट हो रही हो, लेकिन आलू, टमाटर, लौकी, गोभी, नींबू, समेत अन्य हरी सब्जियों के थोक भाव में भी मामूली बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। आढ़तियों का कहना है कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा, सब्जियों के दाम में तेजी आएगी।

ये भी पढ़ेंः कोरोना महामारी से पहले बच्चे का नाम रखा 'कोविड', अब नाम को ही लेकर परेशान हैं पिता