विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nursery Admission 2022-23: दिल्ली में 15 दिसंबर से एडमिशन प्रक्रिया शुरु, जानें- जरूरी तारीखें

By Mangal YadavEdited By:
Published: Tue, 30 Nov 2021 08:35 PM (IST)Updated: Wed, 01 Dec 2021 07:39 AM (IST)

Nursery Admission 2022-23 दिल्ली के 1700 से अधिक निजी स्कूलों में सत्र 2022-23 के लिए नर्सरी दाखिले की दौड़ 15 दिसंबर से शुरु होगी। अभिभावक 15 दिसंबर से सात जनवरी तक निजी स्कूलों में नर्सरी केजी और पहली कक्षा में दाखिले के आवेदन फार्म ले सकते हैं।

निजी स्कूलों में 15 दिसंबर से शुरू होगी नर्सरी दाखिला की दौड़
निजी स्कूलों में 15 दिसंबर से शुरू होगी नर्सरी दाखिला की दौड़

नई दिल्ली [रीतिका मिश्रा]। राजधानी दिल्ली के 1700 से अधिक निजी स्कूलों में सत्र 2022-23 के लिए नर्सरी दाखिले की दौड़ 15 दिसंबर से शुरु होगी। शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को इस संबंध में परिपत्र जारी किया। निदेशालय की तरफ से जारी परिपत्र के बाद अब स्कूलों को 14 दिसंबर तक निदेशालय की वेबसाइट में दाखिले के लिए पाइंट प्रणाली को अपलोड करना होगा। अभिभावक 15 दिसंबर से सात जनवरी तक निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले के आवेदन फार्म ले सकते हैं।

वहीं, अभिभावकों को स्कूलों में प्रवेश पंजीकरण शुल्क के तहत 25 रुपये देना होगा। स्कूलों के प्रोस्पेक्टस (विवरण-पुस्तिका) को लेना वैकल्पिक होगा। निदेशालय ने स्कूलों को निर्देश दिया कि दाखिला कार्यक्रम की सूची स्कूल के नोटिस बोर्ड में चस्पा करने के साथ स्कूल की वेबसाइट में भी अपलोड करनी होगी।

न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा में मिलेगी 30 दिन की छूट

निदेशालय के मुताबिक दाखिले के लिए छात्रों को न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा में 30 दिन की छूट मिलेगी। अभिभावकों को इसके लिए संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य को पत्र लिखना होगा।

निगरानी के लिए बनाया गया सेल

हर जिले में उप शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में एक निगरानी सेल बनाया गया है। सेल की जिम्मेदारी है कि वह यह सुनिश्चित करें की उनके जिले में हर निजी स्कूलों तय समय तक निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दाखिला प्रक्रिया और पाइंट प्रणाली अपलोड कर दें।

वहीं, सेल की जिम्मेदारी लगातार अभिभावकों की शिकायतों को भी सुनते रहना है। निदेशालय ने परिपत्र जारी कर कहा कि निगरानी सेल ये भी सुनिश्चित करे कि निदेशालय द्वारा तय नियम पाइंट प्रणाली का पालन स्कूलों द्वारा किया जा रहा है या नहीं।

जरूरी तारीखें

14 दिसंबर 2021ः सभी स्कूलों को नर्सरी दाखिले से जुड़े पाइंट प्रणाली को शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट में अपलोड करना होगा।

15 दिसंबर 2021ः नर्सरी दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी और इसके लिए आवेदन फार्म मिलने लगेंगे।

7 जनवरी 2022: स्कूलों में फार्म जमा कराने की अंतिम तारीख।

21 जनवरी 2022: स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले बच्चों की जानकारी स्कूलों द्वारा अपलोड की जाएगी।

28 जनवरी 2022: पाइंट प्रणाली के आधार पर स्कूलों को बच्चों के अंकों को अपनी वेबसाइट में अपलोड करना होगा।

4 फरवरी 2022:  नर्सरी, केजी और पहली कक्षा के दाखिले के लिए चयनित बच्चों की पहली सूची जारी की जाएगी। इसमें वेटिंग सूची भी में शामिल बच्चों की सूची भी जारी की जाएगी।

5-12फरवरी 2022: बच्चों को स्कूल द्वारा दिए गए पाइंट को लेकर अभिभावक इमेल, पत्र लिखकर या मौखिक तौर पर स्कूलों से बात कर सकते हैं।

21 फरवरी 2022: नर्सरी, केजी और पहली कक्षा के दाखिले के लिए चयनित बच्चों की दूसरी सूची जारी की जाएगी। इसमें वेटिंग लिस्ट वाले बच्चों के नाम भी शामिल होंगे।

22- 28 फरवरी 2022: बच्चों को स्कूल द्वारा दिए गए पाइंट को लेकर अभिभावक इमेल, पत्र लिखकर या मौखिक तौर पर स्कूलों से बात कर सकते हैं।

15 मार्च 2022: बची हुई सीटों के लिए चयनित बच्चों की दाखिले के लिए कोई सूची अगर रह गई हो तो स्कूल वो जारी कर सकते हैं।

31 मार्च 2022: नर्सरी दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

दाखिले के लिए तय उम्र सीमा

नर्सरी - 31 मार्च 2022 तक बच्चे की उम्र तीन या तीन साल से ज्यादा और चार साल से कम होनी चाहिए।

केजी - 31 मार्च 2022 तक बच्चे की उम्र चार या चार साल से ज्यादा और पांच साल से कम होनी चाहिए।

कक्षा-1- 31 मार्च 2022 तक बच्चे की उम्र पांच या पांच साल से ज्यादा और छह साल से कम होनी चाहिए।

निवास प्रमाण पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज

  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए
  • अभिभावकों का वोटर आइडी कार्ड
  • बिजली, पानी, टेलिफोन बिल या पासपोर्ट
  • आधार कार्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।