Move to Jagran APP

देश की सबसे तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन के बाद अब कालका शताब्दी पर भी पथराव, शीशे टूटे

पत्थर लगने से ट्रेन के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं लगी। यात्रियों ने आरपीएफ को इसकी सूचना दी, लेकिन पत्थरबाजों का पता नहीं चला।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 08:12 AM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 08:12 AM (IST)
देश की सबसे तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन के बाद अब कालका शताब्दी पर भी पथराव, शीशे टूटे

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली में ट्रेनों पर पथराव करने की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। दो दिन पहले वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव के बाद शरारती तत्वों ने रविवार रात को कालका शताब्दी को निशाना बनाया। रात में हो रही पत्थरबाजी से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) व रेल प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

loksabha election banner

नई दिल्ली से वाराणसी के बीच ट्रायल के पहले शुक्रवार देर रात को शरारती तत्वों ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंका था, जिससे ट्रेन के शीशे भी क्षतिग्रस्त हुए थे। वहीं रविवार रात को कालका से दिल्ली आ रही कालका एक्सप्रेस को आदर्श नगर क्षेत्र में निशाना बनाया गया। पत्थर लगने से ट्रेन के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं लगी। यात्रियों ने आरपीएफ को इसकी सूचना दी, लेकिन पत्थरबाजों का पता नहीं चला।

इस तरह की घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्रश्न खड़ा होता है। सबसे गंभीर बात यह है कि पहले दिन में इस तरह की घटनाएं होती थीं, लेकिन अब रात में भी यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। रेल अधिकारियों का कहना है कि आरपीएफ व राजकीय रेल पुलिस मिलकर शरारती तत्वों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। जल्द ही पत्थरबाज गिरफ्त में होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.