Move to Jagran APP

अब एनिमेटेड वीडियो के जरिये लोगों तक पहुंचा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ

पहली बार संघ ने लॉकडाउन में अब तक के सेवा कार्यो के विवरण को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एनिमेटेड वीडियो का सहारा लिया है।

By Neel RajputEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 04:20 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 04:20 PM (IST)
अब एनिमेटेड वीडियो के जरिये लोगों तक पहुंचा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ
अब एनिमेटेड वीडियो के जरिये लोगों तक पहुंचा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अब आकर्षक एनिमेटेड वीडियो के जरिये लोगों तक पहुंच बना रहा है। संघ का यह प्रयास नया है। पहली बार संघ ने लॉकडाउन में अब तक के सेवा कार्यों के विवरण को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एनिमेटेड वीडियो का सहारा लिया है। इस वीडियो में एक ओर संघ के सेवाभाव पर सवाल उठाने वालों पर तंज कसा गया है तो दूसरी ओर उन्हें परिवार का सदस्य बताते हुए अच्छा व्यवहार का पाठ पढ़ाया गया है।

loksabha election banner

वीडियो में संघ का गणवेश पहने एक बालक सेवा कार्यो की जानकारी देता है। इस बारे में संघ के केंद्रीय प्रचार टीम से जुड़े राजीव तुली बताते हैं कि यह प्रयोग खासकर बच्चों को आकर्षित करने के लिए किया गया है। इस प्रयोग को सराहा जा रहा है। इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। इस एनिमेटेड वीडियो में संघ के आनुषांगिक संगठन सेवा भारती के 20 मई तक के सेवा कार्यो की जानकारी दी गई है।

बताया गया है कि अब तक देशभर में 4 लाख 79 हजार 949 स्वयंसेवकों ने 85,701 स्थानों पर कुल एक करोड़ 10 लाख 55 हजार 450 परिवारों को राशन की किट उपलब्ध कराया है। जबकि सात करोड़ 11 लाख 46 हजार 500 से ज्यादा लोगों तक भोजन के पैकेट पहुंचाए हैं। 62 लाख से अधिक मास्क का वितरण तो 27 लाख 98 हजार 91 प्रवासी कामगारों को लिए भी भोजन का प्रबंध किया है। यही नहीं 39,851 से ज्यादा स्वयंसेवकों ने रक्तदान भी किया है।

संघ इस लॉकडाउन में तकनीकी से संबंधित कई नए प्रयोग किए हैं, जिसमें से एक वीडियो कान्फ्रें¨सग एप के जरिये संघ की दैनिक शााखाएं लगाने के साथ बैठकें और अन्य गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। कोरोना के कारण अधिक समय घरों में गुजार रहे लोगों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता के आयोजन जैसी गतिविधियां भी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.