विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Festival Trains: खुशखबरी! अब Vande Bharat और Tejas से त्योहारों पर जा पाएंगे घर, जानें शेड्यूल और टाइमिंग

Published: Thu, 10 Oct 2024 10:26 AM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2024 10:37 AM (IST)

Indian Railways त्योहारी सीजन में अब घर जाने वालों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी ...और पढ़ें

Festival Trains: फेस्टीव सीजन में अब जाना होगा आसान। फाइल फोटो
Festival Trains: फेस्टीव सीजन में अब जाना होगा आसान। फाइल फोटो

HighLights

  1. त्योहार में घर जाने में नहीं होगी परेशानी।
  2. चलेगी वंदे भारत और तेजस विशेष।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। त्योहार में घर जाने वालों को ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। शयनयान हो या वातानुकूलित कोच, किसी भी श्रेणी में जगह नहीं है। सबसे अधिक भीड़ पूर्व दिशा की ट्रेनों में है।

इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। उनकी सुविधा के लिए रेलवे विशेष ट्रेनें चला रहा है। इसी कड़ी में उत्तर रेलवे ने पटना के लिए सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस और विशेष तेजस एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है।

नई दिल्ली-पटना वंदे भारत त्योहार विशेष एक्सप्रेस (02252/02251):-

यह विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat) नई दिल्ली से 30 अक्तूबर, एक, तीन और छह नवंबर को सुबह 8.25 बजे रवाना होगी और उसी दिन देर शाम आठ बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से यह विशेष ट्रेन 31 अक्तूबर, दो, चार और सात नवंबर को सुबह साढ़े सात बजे रवाना होकर उसी दिन देर शाम सात बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

रास्ते में इसका ठहराव कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा रेलवे स्टेशन पर होगा। इस विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयर कार के आठ कोच लगाए जाएंगे।

नई दिल्ली-पटना तेजस त्योहार विशेष (02248/02247):-

त्योहार विशेष तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) नई दिल्ली से 29 व 31 अक्तूबर, दो और पांच नवंबर को सुबह 8.25 बजे चलेगी और उसी दिन देर शाम 8.30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से यह 30 अक्टूबर, एक, तीन और छह नवंबर को सुबह साढ़े सात बजे रवाना होकर उसी दिन देर शाम 7.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

रास्ते में यह कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। इसमें अनारक्षित, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

इस साल रेलवे चला रहा है 2944 ट्रेनें

इंडियन रेलवे ने त्योहारों के मौसम में घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत दी है। यात्रियों को परेशानी को देखते हुए रेलवे अलग-अलग रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। पिछले साल एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक उत्तर रेलवे द्वारा कुल 1082 विशेष ट्रेन चलाई गई थी।

इस बार 2944 त्योहार विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसमें भी 80 फीसदी से ज्यादा बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए चलाई जा रही हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में 1862 अधिक है। ताकि यात्रियों को सफर करने के लिए दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

यह भी पढ़ें: Festival Special Trains: त्योहारों में अब घर जाना आसान, नहीं मिलेगी भीड़; रेलवे ने चलाई करीब 3000 हजार ट्रेनें