विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन है कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान? जिससे बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद नरेश बाल्यान हुए गिरफ्तार

By Sonu Rana Edited By: Sonu Suman
Published: Sat, 30 Nov 2024 10:58 PM (IST)

कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान के साथ मिलकर रंगदारी रैकेट चलाने के आरोप में उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश ...और पढ़ें

कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद विधायक नरेश बाल्यान गिरफ्तार।
कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद विधायक नरेश बाल्यान गिरफ्तार।

HighLights

  1. उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं नरेश बाल्यान
  2. गैंगस्टर कपिल सांगवान व विधायक के ऑडियो क्लिप पर क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान के साथ मिलकर रंगदारी रैकेट चलाने के मामले में उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश बाल्यान को शनिवार रात को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू नजफगढ़ इलाके का रहने वाला है और फिलहाल देश से बाहर है।उसके खिलाफ 20 से ज़्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।हरियाणा के बहादुरगढ़ के नफे सिंह हत्याकांड और भाजपा नेता सुरेंद्र मटियाला हत्याकांड का वह मास्टरमाइंड है। वह पांच वर्ष से विदेश में बैठकर गैंग चला रहा है।

जबरन वसूली के वर्ष 2023 के मामले में क्राइम ब्रांच ने विधायक नरेश बाल्यान को शनिवार शाम को हिरासत में ले लिया था। नरेश बाल्यान और गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के कथित ऑडियो के प्रसारित होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

गौरव भाटिया ने इस ऑडियो क्लिप को जारी किया था

दरअसल, नरेश बाल्यान और गैंगस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का एक ऑडियो प्रसारित हो रहा है। इसमें व्यापारियों व बिल्डर से फिरौती की रकम वसूलने के बारे में चर्चा हुई थी। रंगदारी का रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इस ऑडियो क्लिप को जारी किया था। इससे पहले भाटिया ने बाल्यान पर अरविंद केजरीवाल की सहमति से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया था।

भाटिया ने सवाल उठाते हुए पूछा था कि क्या उन्हें पार्टी से निकाला जाएगा।इसके प्रसारित होने के बाद क्राइम ब्रांच हरकत में आई और शनिवार शाम को विधायक को हिरासत में लिया।इसके कुछ समय के बाद विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने ऑडियो क्लिप की जांच के बाद किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि क्राइम ब्रांच ने जबरन वसूली के एक मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को गिरफ्तार किया है। बाल्यान और कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद की गई। जांच के बाद विधायक को गिरफ्तार किया गया है। बातचीत में कथित तौर पर व्यापारी से फिरौती की रकम वसूलने के बारे में चर्चा शामिल थी। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

गिरफ्तारी से पहले यह बोले थे विधायक

इस बारे में शनिवार दोपहर जब नरेश बाल्यान से बात की गई तो उन्होंने इसे भाजपा की साजिश बताया था।उन्होंने कहा था कि यह आडियो दो वर्ष पुरानी है। इस पर उन्होंने केस भी किया हुआ है।उनका कहना था कि भाजपा द्वारा दावा किया जा रहा है कि वह (नरेश) ही आडियो में बात कर रहे हैं।लेकिन यह झूठ है।

यह भी पढ़ें- Naresh Balyan Arrested: AAP विधायक नरेश बाल्यान गिरफ्तार, जबरन वसूली केस में दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई