विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोएडा ठगी मामले में बढ़ सकती हैं इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की मुश्किलें

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 07 Feb 2017 07:15 PM (IST)Updated: Wed, 08 Feb 2017 11:53 AM (IST)

अनुभव मित्तल ने अपने ई-कॉमर्स पोर्टल लॉन्च के मौके पर एक पार्टी का आयोजन किया था और बॉलिवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी को बुलाया था।

नोएडा ठगी मामले में बढ़ सकती हैं इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की मुश्किलें
नोएडा ठगी मामले में बढ़ सकती हैं इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की मुश्किलें

नई दिल्ली [जेएनएन]। नोएडा के लाइक घोटाला मामले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने ग्रेटर नोएडा के क्राउन प्लाजा होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की है। इसी होटल में घोटाले के मुख्य आरोपी अनुभव मित्तल ने अपने ई-कॉमर्स पोर्टल लॉन्च के मौके पर एक पार्टी का आयोजन किया था और बॉलिवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी को बुलाया था। यह आयोजन पिछले साल 29 नवंबर को किया गया था।

अनुभव मित्तल की सनी और एक्ट्रेस अमीषा पटेल के साथ एक कार्यक्रम की तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि ये तस्वीरें एक बर्थडे पार्टी की हैं और इसका मामले की जांच से कोई संबंध नहीं है।

यह भी पढ़ें: 37 अरब ठगी मामला: एसटीएफ को मिली 5600 शिकायतें

एसटीएफ के एक अधिकारी के मुताबिक 'प्राइज चिट्स एंड मनी सर्कुलेशन स्कीम्स ऐक्ट, 1978 इस तरह की स्कीम के प्रचार को प्रतिबंधित करता है। प्रमोशनल इवेंट में एक्ट्रेस के आने के सबूत मिले हैं। जांच के दौरान जरूरत महसूस हुई तो उनसे पूछताछ भी की जा सकती है।'

यह बी पढ़ेंः सनी लियोन का वीडियो बनाकर किया जमकर इस्तेमाल, अमीषा पटेल भी फंसींँ!

आरोपी अनुभव ने सोशल ट्रेड के नाम पर 6.50 लाख निवेशकों से 3700 करोड़ रुपये का निवेश करा लिया और बदले में उन्हें लाइक के आधार पर पैसे देने की बात कही। लोगों को बताया गया कि पोर्टल से जुड़ने के लिए 5750 रुपये से लेकर 57,500 रुपये के बीच में कंपनी के अकाउंट में जमा करने हैं, उसके बदले में हर मेंंबर को हर क्लिक पर 5 रुपये घर बैठे मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: 37 अरब की ठगी: कंपनी के 14 खाते खंगालेगा आयकर विभाग

निवेशकों से मिला पैसा जब हजारों करोड़ रुपये का हो गया तो ईडी के लखनऊ स्थित जोनल ऑफिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और इस संबंध में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज कर लिया। जांच में सामने आया कि यह स्कीम चार कंपनी सोशल ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड, 3डब्ल्यू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड और इंटमार्ट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से चलाई जा रही थीं। इन चारों कंपनियों को अनुभव और उसके दोस्त चला रहे थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।