Move to Jagran APP

मूर्ति विसर्जन करने गए तीनों किशोरों का नहीं लगा सुराग, तलाश में जुटी गोताखोरों की दो टीमें

तिमारपुर में गणेश चतुर्थी के बाद शनिवार शाम मूर्ति विसर्जन करने गए चार किशोरों के यमुना में डूब गए थे। जिनमें एक किशोर को बचा लिया गया। बाकी तीन किशोरों को गोताखोर की दो टीमों की मदद से तालाश किया जा रहा है।

By Jagran News NetworkEdited By: Published: Sun, 12 Sep 2021 01:49 PM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 01:49 PM (IST)
मूर्ति विसर्जन करने गए तीनों किशोरों का नहीं लगा सुराग, तलाश में जुटी गोताखोरों की दो टीमें
गणेश चतुर्थी के दिन यमुना में डूबने से तीन किशोर लापता, प्रतीकात्‍मक फोटो

नई दिल्‍ली, जागरण संवाददाता। तिमारपुर में गणेश चतुर्थी के बाद शनिवार शाम मूर्ति विसर्जन करने गए चार किशोरों के यमुना में डूबने के मामले में अभी तक तीन किशोरों को काई सुराग नहीं लग सका है। एक किशोर को कल शाम को ही बचा लिया गया था। गोताखोरों की दो टीमें सोनिया विहार से आइटीओं के क्षेत्र में किशोरों का सुराग लगाने में जुटी हैं। लेकिन दोपहर तक उनके बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है। डू‌बने वाले किशोरों की पहचान 17 वर्षीय विजय, 12 वर्षीय आर्यन उर्फ शिवम व 15 वर्षीय विवेक के रूप में हुई है। विजय राठौर को कल शाम को ही बचा लिया गया था।

loksabha election banner

बता दें कि शनिवार शाम करावल नगर के अंकुर एन्क्लेव निवासी कुछ लोग एक टेंपो में भगवान गणेश की मर्ति लेकर विसर्जित करने सोनिया विहार दूसरा पुश्ता पर आए थे। इनमे कई किशोर भी शामिल थे। नाचते गाते लोग यमुना में उतरे तो चार किशोर भी गहरे पानी की ओर बढ़ गए। इसी दौरान चारों गहरे पानी मे डूबने लगे। इस दौरान विजय को लोगों ने बचा लिया लेकिन तीन किशोर गहरे पानी में डूब गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.