विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nikki Murder Case: निक्की को याद कर जेल में फूट-फूटकर रो रहा है साहिल, बोला- 'वह बहुत केयरिंग थी’

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Mon, 20 Feb 2023 11:34 AM (IST)

Nikki Murder Case निक्की हत्याकांड में 6 आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई ...और पढ़ें

निक्की को याद कर जेल में फुट-फुटकर रो रहा है साहिल, बोला- 'वह बहुत केयरिंग थी’। फाइल फोटो।
निक्की को याद कर जेल में फुट-फुटकर रो रहा है साहिल, बोला- 'वह बहुत केयरिंग थी’। फाइल फोटो।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क। Nikki Murder Case: निक्की यादव हत्याकांड मामले में पिता-पुत्र वीरेंद्र गहलोत व साहिल गहलोत समेत 6 आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद क्राइम ब्रांच अब इस मामले से संबंधित मौखिक, इलेक्ट्रानिक व वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में जुट गई है।

इस मामले में पुलिस को पूछताछ के दौरान कई जानकारियां मिली हैं। सूत्रों की मानें तो साहिल को निक्की की हत्या करने के बाद अपने किए पर पछतावा हो रहा है और वह उसके केयरिंग नेचर को याद करते हुए फूट-फूटकर रो रहा है।

निक्की को याद कर रोया साहिल

छह आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद क्राइम ब्रांच पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। सूत्रों ने दावा किया कि रविवार को पूछताछ के दौरान आरोपी साहिल बताया कि निक्की उसकी बहुत केयर करती थी। एक बार जब वह बीमार हो गया तो निक्की ने रातभर जागकर उसका काफी ख्याल रखा।

पूरी जिंदगी निक्की का साथ रहना चाहता था साहिल: सूत्र

सूत्रों ने आगे यह भी बताया कि उसने पुलिस को बता कि वह पूरी जिंदगी निक्की के साथ रहना चाहता था, जिसके लिए उसने अपने परिवार को कई बार समझाया, लेकिन निक्की की दूसरी जाति होने के चलते परिवार के लोग उसको स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे। साहिल ने आगे कहा, परिवार के न मानने के बाद मैंने निक्की से बात की, लेकिन उसने भी कोई बात नहीं सुनी और इसके बाद में मुझे मजबूरी में उसकी हत्या करनी पड़ी।

साहिल के पिता ने भी किया है मर्डर

जानकारी के अनुसार साहिल के पिता वीरेंद्र सिंह ने भी साल 1997 में एक मर्डर किया था, जिसके लिए वह जेल भी जा चुके हैं और अदालत ने उन्हें इस मामले में दोषी भी ठहराया था, लेकिन निचली अदालत के फैसले के खिलाफ वीरेंद ने याचिका दायर की थी। इसके बाद उन्हें बरी कर दिया गया था।

तो बच जाती निक्की की जान

क्राइम ब्रांच का कहना है कि अगर निक्की के स्वजन को उसके प्यार व शादी का पता लग जाता, तब यह घटना नहीं घटती। साहिल गहलोत के पिता वीरेंद्र गहलोत व उसके परिवार के अन्य सदस्यों को यह मंजूर नहीं था कि साहिल किसी अन्य बिरादरी में शादी करे। इसलिए वे साहिल व निक्की के रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे थे।

साल 2020 में रचाई थी शादी

अक्टूबर 2020 में दोनों के शादी कर ली है। ग्रेटर नोएडा व द्वारका में साथ-साथ रहने के बाद छह माह पूर्व जब दोनों ने बिंदापुर में किराए पर घर लिया तब निधि भी वहां आकर रहने लगी थी। रेंट एग्रीमेंट पर साहिल, निक्की व निधि तीनों के हस्ताक्षर मिले हैं। दो कमरे के फ्लैट में एक में निक्की व दूसरे में निधि रहती थी। साहिल वहां आता जाता था।

वहीं, निक्की यादव के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें उसके रिश्ते या गहलोत के साथ उसकी शादी के बारे में पता नहीं था। आरोपित ने कथित तौर पर निक्की की हत्या कर, उसके शरीर को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में अपने ढाबे के एक रेफ्रिजरेटर के अंदर रख दिया और दूसरी महिला से शादी करने चला गया। घटना का खुलासा निक्की की हत्या के 4 दिनों बाद 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन हुआ था।

यह भी पढ़ें: Nikki Yadav Case: सबूतों की जांच के लिए साहिल को मंदिर ले गई पुलिस, आरोपी ने निक्की के साथ इसी जगह की थी शादी