विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FB पर हुई दोस्ती, युवती ने नाइजीरियन पर लगाया वेश्यावृत्ति कराने का आरोप

By Ramesh MishraEdited By:
Published: Fri, 24 Feb 2017 11:27 AM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 01:17 PM (IST)

मूल रूप से केन्या की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया था कि दो साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक पर नाइजीरिया के रहने वाले युवक से हुई थी।

FB पर हुई दोस्ती, युवती ने नाइजीरियन पर लगाया वेश्यावृत्ति कराने का आरोप
FB पर हुई दोस्ती, युवती ने नाइजीरियन पर लगाया वेश्यावृत्ति कराने का आरोप

नोएडा [ जेएनएन ]। दुष्कर्म व वेश्यावृत्ति की शिकार केन्या की रहने वाली युवती का मेडिकल हो गया है। रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म का आरोपी नाइजीरियन युवक पहले से ही लुकसर जेल में बंद है। युवती ने दुष्कर्म, वेश्यावृत्ति के अलावा आरोपी पर पासपोर्ट व रुपये हड़पने का आरोप भी लगाया था। पुलिस मामले में साक्ष्य एकत्र करने का प्रयास कर रही है।

दरअसल मूल रूप से केन्या की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया था कि दो साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक पर नाइजीरिया के रहने वाले युवक से हुई थी।

दोनों का मिलना-जुलना शुरू हुआ और दोनों सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक अपार्टमेंट में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। दोनों के बीच पहले मारपीट हुई और मामला कोतवाली तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपी नाइजीरियन को करीब एक महीने पहले जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें: चूरन वाले नोट को असली समझ ठगों ने थमा दिया सोने के सिक्कों से भरा थैला

लेकिन बीती 16 फरवरी को केन्या की रहने वाली युवती फिर से कोतवाली पहुंची थी और नाइजीरियन युवक पर दुष्कर्म व वेश्यावृत्ति करवाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की एक और रिपोर्ट दर्ज की और उससे जेल में पूछताछ की।

पुलिस जल्द ही इस मामले में साक्ष्य एकत्र कर आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर करेगी। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि युवती का मेडिकल हो गया है। जो आरोप युवती ने लगाए है, उस संबंध में साक्ष्य करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही इस मामले में चार्जशीट कोर्ट में दायर की जाएगी।

यह भी पढ़ें: 'छोटी उम्र विवाह से रुक सकता है कन्या का विकास, हो सकती हैं गंभीर बीमारियां'