होर्डिंग में राहुल गांधी को बनाया पंडित, नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
कांग्रेस मुख्यालय के सामने होर्डिंग में राहुल गांधी को पंडित राहुल गांधी कहते हुए कांग्रेस के नया अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई हैैं
नई दिल्ली [ जेएनएन ]। दो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ओर से दिल्ली स्थिति कांग्रेस मुख्यालय के सामने होर्डिंग में राहुल गांधी को पंडित राहुल गांधी कहते हुए कांग्रेस के नया अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई हैैं। इस मामले में अभी तक कांग्रेस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन इस लेकर सियासत बाजार में चर्चा गरम है।
होर्डिंग में ऊपर की तरफ एक ओर सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के चित्र लगाए गए हैं, तो दूसरी ओर अलग-अलग धर्मों के भगवानों के चित्र भी लगे हुए हैैं। साथ ही यह भी लिखा गया है कि राहुल गांधी को मिला सभी भगवानों का आशीर्वाद।
उनके नाम के आगे पंडित शब्द एक बार ही नहीं बल्कि दो (एक जगह राहुल गांधी की तस्वीर के ऊपर और एक नीचे) बार लगाया गया हैैं।
इस होर्डिंग को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी खूब चर्चा हो रही है। संभवत: इस होर्डिंग के माध्यम से कांग्रेसियों ने यह जताने का प्रयास किया है कि कांग्रेस सभी धर्मों का समान भाव से सम्मान करती हैैं। इसके अलावा राहुल गांधी को पंडित की संज्ञा देकर बुद्धिजीवी बताने की कोशिश की गई हैै।
बता दें कि गुजरात चुनाव ठीक पहले इस प्रकार के होर्डिंग से दिल्ली में भी सियासत पारा चढ़ा है। गुजरात भले एक राज्य विधानसभा चुनाव हो, लेकिन इस बार इसका फलक राष्ट्रीय हो गया है।
एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो दूसरी ओर कांग्रेस के प्रस्तावित अध्यक्ष राहुल गांधी के चुनावी मैदान में कूद जाने से यहां का मुकाबला और दिलचस्प हो गया हैैं। आलम यह है कि वहां की गतिविधियों का असर दिल्ली पर भी दिखाई देने लगा हैैं।