विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के चांदनी चौक की अब बदल जाएगी सूरत, सभी दुकानदार PM Modi की इस मुहिम का बनेंगे हिस्सा

Published: Thu, 28 Aug 2025 06:29 PM (IST)

नई दिल्ली के ऐतिहासिक चांदनी चौक (Chandni Chowk) के मुख्य मार्ग को हरा-भरा बनाने की मुहिम शुरू हुई है। चांदनी ...और पढ़ें

Delhi Chandni Chowk: हरा भरा होगा चांदनी चौक, लगाए जा रहे 100 पौधे। फाइल फोटो
Delhi Chandni Chowk: हरा भरा होगा चांदनी चौक, लगाए जा रहे 100 पौधे। फाइल फोटो

HighLights

  1. चांदनी चौक में 100 नए पौधे लगाए जाएंगे |
  2. एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरणा |
  3. स्थानीय दुकानदार पौधों की देखभाल करेंगे |

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली।(Chandni Chowk): ऐतिहासिक चांदनी चौक का मुख्य मार्ग हरा-भरा होगा। पीडब्यूडी के सहयोग से चांदनी चौक व्यापार मंडल (सीसीवीएम) ने लालकिला से फतेहपुरी चौक तक मुख्य मार्ग पर 100 पौधे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसका शुभारंभ बृहस्पतिवार को स्थानीय विधायक पुनरदीप सिंह साहनी व सीसीवीएम के अध्यक्ष संजय भार्गव ने की। दोनों ने मिलकर मोलश्री का पौधा लगाया।

संजय भार्गव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी आह्वान "एक पेड़ मां के नाम" से प्रेरित इस अभियान के तहत मोलश्री व अमलताश के पौधे लगाए जाएंगे, जिसमें 80 पौधे मोलश्री व 20 अमलताश के होंगे।

चांदनी चौक में मोलश्री का पौधा लगाते स्थानीय विधाय पुनरदीप सिंह साहनी व सीसीवीएम के अध्यक्ष संजय भार्गव। फोटो: सीसीवीएम

खासकर हर एक पौधे से एक-दो दुकानदारों को जोड़ा जाएगा जो अपनी माताओं के नाम से पौधरोपण करते हुए उसे गोद लेंगे और आगे उनकी देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाएंगे।

चांदनी चौक में पुनर्विकास के तहत पूर्व में 253 पौधे लगाए गए थे, जिसमें 153 तो लग कर हरियाली दे रहे हैं। बाकि 100 पौधे लग नहीं पाए थे।

इसके लिए तय स्थानों पर पीडब्ल्यूडी द्वारा पांच से छह फीट गहरा गड्ढा किया जा रहा है ताकि पौधे जम सके। संजय भार्गव ने बताया कि 100 पेड़ लगाने की प्रक्रिया में 15 दिन लग जाएंगे।