विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में दो दिन 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Published: Thu, 11 Sep 2025 06:00 AM (IST)

दिल्ली में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को तेज हवाएं चलने की संभावना है इसके साथ ही मौसम विभाग ने आंशिक बादल ...और पढ़ें

आंशिक रूप से बादल छाए रहने का भी पूर्वानुमान जताया गया।
आंशिक रूप से बादल छाए रहने का भी पूर्वानुमान जताया गया।

HighLights

  1. दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना
  2. आंशिक रूप से बादल छाने का अनुमान

राज्य ब्यूरो,  नई दिल्ली। राजधानी में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने और पश्चिमी हवाओं के चलने की संभावना जताई है।

हालांकि बुधवार को राजधानी में दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। दोपहर में धूप होने से लोगों को गर्मी का भी अहसास हुआ, लेकिन सुबह और शाम हवा में नमी होने से लोगों को कुछ राहत मिली।

बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

जबकि न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, यह सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। हवा में नमी का स्तर 87 से 59 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 15 डिग्री रहने की संभावना है।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक बादल छंटना व वर्षा का दौर खत्म होना मानसून की विदाई का पहला संकेत है।

ऐसे में कहा जा सकता है कि इस साल मानसून दिल्ली से अपनी तय तिथि 25 सितंबर के आसपास ही विदाई ले लेगा। ज्ञात हो कि पिछले साल यह अक्टूबर के पहले सप्ताह में दो तारीख के आसपास विदा हुआ था।

यह भी पढ़ें- कम बजट में फ्लैट चाहने वालों के लिए खुशखबरी ! डीडीए की जन साधारण आवास योजना-2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू