विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू राजधानी, कटड़ा वंदे भारत सहित 51 ट्रेनें निरस्त, यात्रियों को लाने के लिए चलाई जा रहीं विशेष ट्रेन

Published: Sat, 30 Aug 2025 06:30 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर और पंजाब में बारिश और बाढ़ से यात्री परेशान हैं। रविवार को 51 ट्रेनें रद्द की गईं जिनमें जम्मू ...और पढ़ें

जम्मू राजधानी, कटड़ा वंदे भारत सहित 51 ट्रेनें नहीं चलेंगी
जम्मू राजधानी, कटड़ा वंदे भारत सहित 51 ट्रेनें नहीं चलेंगी

HighLights

  1. 51 ट्रेनें रद् की जाने से यात्री परेशान
  2. रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त, संचालन बाधित
  3. जम्मू-कटड़ा के लिए विशेष ट्रेनें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। वर्षा और बाढ़ के कारण पिछले पांच दिनों से जम्मू कश्मीर व पंजाब के यात्री परेशान हैं। रविवार को भी जम्मू राजधानी, श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा वंदे भारत सहित 51 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।

दोनों दिशा से नियमित ट्रेनों की आवाजाही बंद है। जम्मू व कटड़ा में फंसे हुए यात्रियों को वहां से लाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि कठुआ और माधोपुर के बीच रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई है। उसे ठीक करने का काम चल रहा है।

रविवार को जम्मू राजधानी, नई दिल्ली व कटड़ा के बीच चलने वाली दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जम्मू दुरंतो एक्सप्रेस, शालीमार मालाणी एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस नहीं चलेंगी।

साथ ही स्वराज एक्सप्रेस, श्री शक्ति एक्सप्रेस, उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस सहित जम्मू कश्मीर जाने वाली कई ट्रेनें संचालित नहीं होंगी।

यह भी पढ़ें- एक्सरे देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरान... 26 साल से फेफड़े में फंसा था बॉल प्वाइंट पेन का ढक्कन