यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली में बिजली के तार किए जाएंगे अंडरग्राउंड, सीएम रेखा गुप्ता के विधानसभा क्षेत्र से पायलट प्रोजेक्ट शुरू
दिल्ली सरकार ने संकरी गलियों में लटकते बिजली तारों की समस्या को दूर करने के लिए बजट में 100 करोड़ ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली में बनी है लटकते तारों की समस्या
- शालीमार बाग से पायलट प्रोजेक्ट शुरू
- भूमिगत तार के लिए 100 करोड़ बजट
राज्य ब्यूरो, नई दिल्लीः दिल्ली की संकरी गलियों में बिजली के लटकते तार बड़ी समस्या है। तार की वजह दुर्घटनाएं भी होती हैं। इनमें खराबी के कारण बिजली आपूर्ति में परेशानी आती है।
रेखा गुप्ता सरकार ने बजट में इसके समाधान की घोषणा की है। इसका पायलट प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग से शुरू हो रहा है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य विधानसभा क्षेत्रों में यह काम होगा।
बजट में लटक रहे तारों को भूमिगत करने की घोषणा की गई थी। इसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा था कि ओवरहेड बिजली के तार न केवल शहर की सुंदरता को बिगाड़ते हैं, बल्कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी नुकासनेदह हैं। इससे कई बार दुर्घटनाएं होती हैं।
इस कारण आग लग जाती है और जान-माल का नुकसान होता है। इस समस्या के समाधान के लिए पूरी दिल्ली में ओवरहेड तार को भूमिगत करने की योजना तैयार की जा रही है।
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को शालीमार बाग के बीएच ब्लाक से इस काम का पायलट प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है।
मुख्यमंत्री के साथ ही ऊर्जा मंत्री आशीष सूद इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। यहां पर पांच किलोमीटर ओवरहेड बिजली के तार हटाया जाना है।
