यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली पुलिस ने जब्त की 30 लाख की संपत्ति, घर से बरामद हुई हेरोइन और नकदी
बाहरी दिल्ली में पुलिस ने नशे के कारोबार से खरीदी गई 30 लाख की संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने ...और पढ़ें

HighLights
- 30 लाख की संपत्ति जब्त |
- नशे के कारोबार से खरीदी गई संपत्ति |
- विजय कुमार और नितिन बधवान गिरफ्तार |
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। नशे के कारोबार से खरीदी गई करीब 30 लाख रुपये की चल अचल संपत्ति उत्तरी- पश्चिम जिला पुलिस ने जब्त की है। आरोपी ने नशे के कारोबार से तीन दो पहिया वाहन और एक प्रॉपर्टी खरीदी थी।
पुलिस ने पहले नशीले पदार्थ की आपूर्ति में आरोपित विजय बधवान के बेटे नितिन बधवान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने विजय को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 365 ग्राम हेरोइन और 1.88 लाख रुपये मिले थे।
उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि जिले के आपरेशन सेल ने इस साल फरवरी माह में वजीरपुर जेजे कालोनी निवासी 22 साल के नितिन बधवान को नशीले पदार्थ की तस्करी में गिरफ्तार किया। उसके मकान से 365 ग्राम हेरोइन और 1.88 लाख रुपये बरामद किए।
पुलिस ने भारत नगर थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की। पूछताछ में आरोपित नितिन ने बताया कि वह अपने पिता विजय कुमार के इशारे पर काम कर रहा था। पुलिस ने 20 मई को उसके पिता विजय कुमार को भी इस मामले में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जांच मेंं पता चला कि आरोपियों ने नशे से होने वाली कमाई से चल अचल संपत्ति की खरीद की। पुलिस ने तीन दोपहिया वाहन और एक प्रॉपर्टी की पहचान की, जिसकी कीमत 30 लाख रुपये से अधिक आंकी गई। पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत जब्त कर लिया।
यह भी पढ़ें- UER-2: टोल शुरू होने से छोटे ट्रांसपोर्टर परेशान, मिनी ट्रक और टेंपो पर सबसे ज्यादा असर
पुलिस ने बताया कि विजय कुमार पिछले सात सालों से अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त है। उसके खिलाफ 11 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। भारत नगर थाना पुलिस ने विजय कुमार को घोषित बदमाश घोषित किया गया। इस मामले में पुलिस आगे जांच कर रही है।
