विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्लीः नेशनल कबड्डी खिलाड़ी से कोच ने किया दुष्कर्म, पुलिस जुटी तलाश में

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 18 Jul 2017 08:14 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jul 2017 08:49 AM (IST)

घटनाक्रम के मुताबिक, कबड्डी की कोचिंग देने के बहाने से युवक लड़की को अपने साथ एक सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

दिल्लीः नेशनल कबड्डी खिलाड़ी से कोच ने किया दुष्कर्म, पुलिस जुटी तलाश में
दिल्लीः नेशनल कबड्डी खिलाड़ी से कोच ने किया दुष्कर्म, पुलिस जुटी तलाश में

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश की राजधानी दिल्ली में अब नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पूरा मामला मॉडल टाउन इलाके का है। 

पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, पीड़ित लड़की राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी है और आरोप एक कथित कोच पर लगा है। पुलिस आरोपी के बारे में पता लगा रही है।

आरोप है कि 16 वर्षीय पीड़िता की इसी महीने की नौ जुलाई को छत्रसाल स्टेडियम में तीस वर्षीय युवक से मुलाकात हुई थी। लड़की के मुताबिक, आरोपी ने खुद को कोच व स्टेडियम के प्रबंधन से जुड़ा बताया था।

लड़की का कहना है कि कबड्डी की कोचिंग देने के बहाने से युवक उसे अपने साथ एक सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

देर से शिकायत पर लड़की का कहना है कि घटना के बाद वह सदमे में आ गई थी, इसलिए शिकायत नहीं कर सकी। सोमवार को उसने मॉडल टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को आरोपी के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं है। आरोपी की पहचान के लिए मंगलवार को छत्रसाल स्टेडियम का रोस्टर खंगाला जाएगा। उसके बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।