नजीब की मां ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों का किया समर्थन
नजीब की मां ने हड़ताल पर बैठे छात्रों का समर्थन किया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित व अन्य नेता भी जेएनयू पहुंचे और छात्रों का समर्थन किया।
नई दिल्ली [जेएनएन]। लापता छात्र नजीब अहमद के समर्थन में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र भूख हड़ताल पर हैं। इस बीच नजीब की मां ने हड़ताल पर बैठे छात्रों का समर्थन किया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित व अन्य नेता भी जेएनयू पहुंचे और छात्रों का समर्थन किया।
बता दें कि पिछले चार दिन से जेएनयू के निलंबित छात्रों में दो छात्र भूख हडताल पर बैठे हैं। रविवार देर शाम को हड़ताली छात्र मुलायम सिंह और दिलीप की हालत बिगड गई थी। नजीब की मां फातिमा ने कहा कि इस मुद्दे पर वे अब राष्ट्रपति तक अपनी बात पहुंचाएंगी। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने भी छात्रों के मुद्दे को आगे ले जाने की बात कही।
नजीब के परिजनों से मांगी गई 20 लाख की फिरौती, परिवार ने किया इन्कार