विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शूटआउट एट सैलून: डबल मर्डर से दहली दिल्ली, बेखौफ बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां; देखें VIDEO

Published: Fri, 09 Feb 2024 06:38 PM (IST)Updated: Fri, 09 Feb 2024 09:15 PM (IST)

दिल्ली के नजफगढ़ में शुक्रवार को दो लोगों युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि ...और पढ़ें

दिल्ली के नजफगढ़ में दो युवक की गोली मारकर हत्या
दिल्ली के नजफगढ़ में दो युवक की गोली मारकर हत्या

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। नजफगढ़ में शुक्रवार को दो लोगों युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग एक सैलून में हुई थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने बताया कि नजफगढ़ थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें कॉलर ने बताया कि इंद्रा पार्क, पिलर नंबर 80, सैलून में एक लड़के को गोली मार दी गई। वहीं, मोहन गार्डन थाने में बंदूक की गोली से घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के संबंध में एक कॉल प्राप्त हुई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर सोनू और आशीष नाम के दोनों लोगों की चोटों के कारण मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और एफएसएल टीमों को लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- 

रात में 12 बजे मिठाई का डिब्बा लेकर पहुंचा युवक, पुलिस ने खोलकर देखा तो खिसक गई जमीन

Delhi Crime: शास्त्री पार्क इलाके में रुपयों के लेनदेन में युवक को पेट में मारी गोली, शख्स की हालत गंभीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।