Move to Jagran APP

गरीब बहनों के भूख से मरने के बाद दिल्ली में सामने आई एक और दिल दहलाने वाली वारदात

महिला ने पुलिस को बताया कि 19 अक्टूबर को वह पड़ोस में गई थी। कुछ देर बाद वह वापस लौटी तो देखा कि ओमप्रकाश व बेटा दीपक दोनो बेड पर हैं। ओमप्रकाश कंबल से दीपक का गला दबा रहा था।

By Edited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 10:04 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 11:44 AM (IST)
गरीब बहनों के भूख से मरने के बाद दिल्ली में सामने आई एक और दिल दहलाने वाली वारदात
गरीब बहनों के भूख से मरने के बाद दिल्ली में सामने आई एक और दिल दहलाने वाली वारदात

ऩई दिल्ली, गौतम कुमार मिश्रा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभी कुछ माह पहले ही भूख से दो बहनों की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया था। अब आर्थिक तंगी का ऐसा ही एक और दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। इस बार कर्ज में डूबे एक पिता ने आर्थिक तंगी की वजह से अपने बेटे की निर्मम हत्या कर दी है।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि आरोपी खुद के कर्ज में डूबने के लिए पत्‍‌नी और बेटे को जिम्मेदार समझने लगा था। घटना की चश्मदीद आरोपित की पत्नी ने उसके खिलाफ बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने आरोपित की पत्नी की शिकायत पर ओमप्रकाश के खिलाफ बेटे दीपक की हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

हत्या के बाद से आरोपी ओमप्रकाश फरार है। पुलिस की कई टीमें आरोपित की तलाश में दिल्ली, हरियाणा व पंजाब में अनेक जगहों पर छापेमारी कर रही है। दीपक की मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि करीब 25 वर्ष पूर्व ओमप्रकाश से उनकी शादी हुई थी। ओमप्रकाश की यह दूसरी शादी थी। शादी के कई वर्षो बाद इन्हें एक लड़का हुआ था।

ओमप्रकाश नजफगढ़ में सब्जी बेचने का काम करता था, लेकिन इन दिनों वह कर्ज में डूबा हुआ था। कर्ज अदा करने के लिए लोग उसे बार-बार कहते थे। इससे वह छुपने लगा था। कर्ज देने वालों की नजर उस पर न पड़े, इसके लिए उसने सब्जी बेचने का काम भी बंद कर दिया था। अपनी इस स्थिति के लिए वह पत्नी व बेटे को दोष दिया करता था। घर में इसे लेकर विवाद होता रहता था।

महिला ने पुलिस को बताया कि 19 अक्टूबर को वह अपने कमरे से पड़ोस में किसी काम के लिए निकली थी। घर में पति व बेटा ही थे। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटी तो देखा कि ओमप्रकाश व बेटा दीपक दोनो बेड पर हैं। ओमप्रकाश कंबल से दीपक का गला दबा रहा था। महिला ने तुरंत शोर मचाया। इसके बाद ओमप्रकाश मौके से फरार हो गया।

महिला ने कंबल हटाकर देखा तो पाया कि दीपक के मुंह में दवाई भरी हुई थी। उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी और खून भी निकल रहा था। इस बीच शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे और दीपक को लेकर अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के अनुसार, आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपित की गिरफ्तारी से ही हत्या के कारणों का सही पता चल सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.