Move to Jagran APP

डलावघर में शुरू हुई सांसद गौतम गंभीर की तीसरी जन रसोई

डलावघर का गौतम गंभीर ने सुंदरीकरण करवाया। बिजली और पानी की व्यवस्था की। इसके बाद शुक्रवार को यहां जन रसोई शुरू कर दी गई। इसमें लोगों को एक रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। गौतम गंभीर के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने इस जन रसोई का उद्धाटन किया।

By Prateek KumarEdited By: Published: Fri, 20 Aug 2021 06:26 PM (IST)Updated: Fri, 20 Aug 2021 06:26 PM (IST)
डलावघर में शुरू हुई सांसद गौतम गंभीर की तीसरी जन रसोई
बंद हुए डलावघर का सुंदरीकरण कर एक रुपये में भोजन देने का किया गया प्रबंध

नई दिल्ली [स्वदेश कुमार]। कभी पटपड़गंज के ईस्ट विनोद नगर में सेवा बस्ती के पास स्थित डलावघर गंदगी का पर्याय था। यहां से नाक, मुंह बंद करके निकलना पड़ता था। लेकिन अब यहां से गुजरने वालों को स्वादिष्ट भोजन की सुगंध मिलेगी। दरअसल सांसद गौतम गंभीर ने अपनी तीसरी जन रसोई की शुरुआत इसी डलावघर में कर दी है। दरअसल करीब दो माह पहले इस डलावघर को बंद कर दिया है। इस डलावघर का गौतम गंभीर ने सुंदरीकरण करवाया। बिजली और पानी की व्यवस्था की। इसके बाद शुक्रवार को यहां जन रसोई शुरू कर दी गई। इसमें लोगों को एक रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। गौतम गंभीर के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने इस जन रसोई का उद्धाटन किया। बता दें कि इससे पहले गांधीनगर और न्यू अशोक नगर में ऐसी ही रसोई चल रही है।

loksabha election banner

गौतम गंभीर के साथ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने किया उद्घाटन

जन रसोई के उद्धाटन के संबंध में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि यह रसोई मेरी नहीं, यहां के लोगों की है। उनकी बदाैलत ही मैं सांसद हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से इस डलावघर को रसोई के रूप में तब्दील किया गया है। इससे यहां के आसपास की पांच-छह सेवा बस्तियों के लोगों को एक रुपये में खाना मिलेगा। यह एक रुपये भी सम्मान राशि है। ताकि खाना खाते समय लोगों को यह महसूस न हो कि वे मुफ्त में खा रहे हैं। गांधीनगर और न्यू अशोक नगर में जन रसोई काफी लोकप्रिय हुई है। इसी को देखते हुए यहां शुरुआत की गई है।

भाजपा अंत्योदय की योजना पर काम कर रही

संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि भाजपा अंत्योदय की योजना पर काम करती है, ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक भी पार्टी की मदद पहुंचे। यह गौतम गंभीर की सराहनीय पहल है। उनकी सोच से ही डलावघर आज रसोई में तब्दील हो गया।

स्थानीय पार्षद भावना मलिक ने खुशी जताई कि उनके वार्ड में यह जन रसोई शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि इससे यहां के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को एक समय की भोजन की चिंता से मुक्ति मिल गई। शाहदरा जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष पंकज कोचर और मयूर विहार जिले के मंत्री दीपक बंसल के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली निकालकर सांसद गौतम गंभीर का स्वागत किया गया। इस मौके पर महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल, मयूर विहार जिलाध्यक्ष विनोद बछेती, शाहदरा जिलाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, पूर्व महापौर बिपिन बिहारी सिंह, निगम की शिक्षा समिति के चेयरमैन रोमेश गुप्ता, पूर्व पार्षद देवेंदर चौधरी, पंकज लूथरा, राजकुमार ढिल्लो, जिला मंत्री विनय चौधरी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.