Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना पार नहीं, बल्कि दिल्ली के इस जिले में होता है सबसे ज्यादा अपराध, यहां शाहदरा से पांच गुना अधिक है साइबर क्राइम

    By Sonu Rana Edited By: Sonu Suman
    Updated: Mon, 08 Jul 2024 05:48 PM (IST)

    राजधानी दिल्ली में सर्वाधिक क्राइम दर्ज किए जाते हैं जिस कारण इसे अपराध की राजधानी तक कहा जाता है। दिल्ली में सबसे ज्यादा साइबर अपराध दक्षिणी जिले में ...और पढ़ें

    Hero Image
    राजधानी दिल्ली के दक्षिणी जिले में सर्वाधिक साइबर क्राइम दर्ज किए गए हैं।

    सोनू राणा, पश्चिमी दिल्ली। साइबर ठग राजधानी दिल्ली के दक्षिण जिले के लोगों को सबसे ज्यादा अपना शिकार बना रहे हैं। दिल्ली पुलिस की साइट के अनुसार, सबसे ज्यादा साइबर क्राइम दक्षिणी जिले में हो रहा है। वर्ष 2024 में जनवरी से लेकर जून तक राजधानी में सबसे ज्यादा साइबर के मामले दक्षिणी जिले में दर्ज किए गए हैं।इसके बाद द्वारका और फिर बाहरी दिल्ली का नंबर आता है। वर्ष 2021 में सबसे ज्यादा साइबर क्राइम के 12 मामले दक्षिणी जिले से सामने आए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अगले वर्ष यानी वर्ष 2022 में दक्षिण-पूर्वी जिले में सबसे ज्यादा यानी 165 लोग साइबर अपराध का शिकार बने थे। इसके बाद वर्ष 2023 में 161 साइबर अपराध के मामले द्वारका जिले में सामने आए थे। यह आंकड़े वर्ष 2023 के तो सर्वाधिक थे, लेकिन वर्ष 2022 के सर्वाधिक मामलों से कम थे। दो वर्ष बाद वर्ष 2024 में फिर से दक्षिणी जिला साइबर अपराध के मामलों में शीर्ष पर है। जून तक 63 मामले इस जिले में दर्ज किए गए हैं। 59 आपराधिक मामलों के साथ द्वारका दूसरे नंबर पर आता है।

    शाहदरा जिले में सबसे कम साइबर अपराध

    वर्ष 2024 की बात की जाए तो इस वर्ष सबसे कम साइबर अपराध शाहदरा जिले में देखने को मिला है। शाहदरा जिले के मुकाबले दक्षिणी जिले में पांच गुना से ज्यादा साइबर अपराध है। शाहदरा जिले में जहां 12 मामले सामने आए हैं वहीं दक्षिणी जिले में 63 साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं।

    दिल्ली में पिछले चार वर्षों में दर्ज साइबर अपराध की प्राथमिकी

    जिला 2024 2023 2022 2021
    मध्य जिला 33 44 68 8
    द्वारका 59 161 137 -
    पूर्वी जिला 18 82  61 2
    नई दिल्ली 20 45 48 3
    उत्तरी दिल्ली 32 125 136 10
    उत्तर पूर्वी 40 53 42 4
    उत्तर पश्चिमी 47 73 66 4
    बाहरी 54 105 84 2
    बाहरी उत्तरी 20 64 59 1
    रोहिणी 45 61 117 3
    शाहदरा 12 137 159 10
    दक्षिणी 63 129 123 12
    दक्षिण-पश्चिमी 100 75 3 -
    दक्षिण-पूर्वी  48 101 165 3
    पश्चिमी 36 84 139 6

    ये भी पढ़ें- नहाते समय नाबालिग लड़की का चुपके से बना रहा था वीडियो, पड़ोसियों ने ऐसे पकड़ा; मोबाइल चेक करने पर उड़ गए होश