विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Alert ! 24 घंटे में सामने आए 60 से अधिक मामले, दिल्ली के लिए खतरे की घंटी तो नहीं?

By Jp YadavEdited By:
Published: Sat, 13 Nov 2021 07:56 AM (IST)

Delhi Coronavirus Alert ! दिल्ली में शुक्रवार को 24 घंटे के दौरान 96 दिन बाद कोरोना के 60 से अधिक ...और पढ़ें

Coronavirus Alert ! 24 घंटे में सामने आए 60 से अधिक मामले, दिल्ली के लिए खतरे की घंटी तो नहीं?
Coronavirus Alert ! 24 घंटे में सामने आए 60 से अधिक मामले, दिल्ली के लिए खतरे की घंटी तो नहीं?

नई दिल्ली [राहुल चौहान]। ठंड और वायु प्रदूषण के साथ देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में भी इजाफा होने लगा है। इस कड़ी में दिल्ली में शुक्रवार को 24 घंटे के दौरान 96 दिन बाद कोरोना के 60 से अधिक नए मामले सामने आए, जबकि दो मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ कोरोना वायरस की संक्रमण दर भी बढ़कर 0.12 फीसद हो गई है। इससे पहले बृहस्पतिवार को कोरोना की संक्रमण दर 0.08 फीसद थी। बताया जा रहा है कि संक्रमण दर में इजाफा होने के चलते ही दिल्ली में कोरोना के 62 नए मरीज सामने आए।

50 से अधिक मरीज हुए ठीक

शुक्रवार को 24 घंटों के दौरान 56 मरीज ठीक हुए, जबकि इससे पहले आठ अगस्त को कोरोना के 66 नए मरीज मिले थे। दो मरीजों की मौत की बात करें तो यह करीब डेढ़ महीने बाद हुई है। इससे पहले 28 सितंबर को दो मरीजों की मौत हुई थी, जबकि 22 अक्टूबर को एक मरीज की मौत हुई थी। संक्रमण दर में वृद्धि की बात करें तो इससे पहले पांच नवंबर को संक्रमण दर 0.14 फीसद थी। लेकिन, उस समय मात्र 22063 सैंपल की जांच हुई थी। जबकि शुक्रवार को 49 हजार 874 सैंपल की जांच होने पर संक्रमण दर 0.12 फीसद रही है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी में कोरोना के अब तक कुल 14 लाख 40 हजार 332 मामले सामने आए हैं। जिसमें से 14 लाख 14 हजार 868 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, मृतकों की कुल संख्या 25,093 है। मौजूद समय में दिल्ली में 152 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं, कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 111 हो गई है। बृहस्पतिवार को कंटेनमेंट जोन की संख्या 97 थी।