Move to Jagran APP

दिल्ली के 4 लाख से अधिक लोगों ने लिखा पोस्टकार्ड पर संदेश, कहा- 'Thanks Modi Ji'

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष का कहना है कि दिल्ली ही नहीं समूचे देशभर में सभी का निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है जिससे कोरोना संक्रमण को रोकने में मदद मिली है। दिल्ली के लाखों लोगों को भी इसका लाभ मिला है।

By Jp YadavEdited By: Published: Fri, 08 Oct 2021 10:24 AM (IST)Updated: Fri, 08 Oct 2021 10:24 AM (IST)
दिल्ली के 4 लाख से अधिक लोगों ने लिखा पोस्टकार्ड पर संदेश, कहा- 'Thanks Modi Ji'
दिल्ली के 4 लाख से अधिक लोगों ने लिखा पोस्टकार्ड पर संदेश, कहा- 'Thanks Modi Ji'

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। कोरोना वायरस संक्रमण के संकट के दौरान नि:शुल्क टीकाकरण व गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताने के लिए अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत पहले दिन यानी बृहस्पतिवार को लगभग साढ़े चार लाख लोगों ने पोस्टकार्ड पर संदेश लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।

loksabha election banner

कई योजनाएं बनाईं और किया लागू

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Delhi State BJP President Adesh Gupta) ने अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। इस कड़ी में दिल्ली समेत देश की महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं।

केंद्र सरकार ने बनवाए 14 करोड़ शौचालय

आदेश गुप्ता ने कहा कि फिलहाल पूरे देश में 14 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं। साथ ही कहा कि देशभर में भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगा है। गरीबों के जीवन को बेहतर करने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं।

गरीबों को मिल रहा मुफ्त राशन

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष का कहना है कि दिल्ली ही नहीं समूचे देशभर में सभी का नि:शुल्क टीकाकरण किया जा रहा है, जिससे कोरोना संक्रमण को रोकने में मदद मिली है। कोरोना संक्रमण के दौर में गरीबों की परेशानी को ध्यान में रखकर उन्हें मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया। दिल्ली के लाखों लोगों को भी इसका लाभ मिला है।

उन्होंने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली में प्रत्येक मंडल में बूथ स्तर पर यह अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, नेता प्रतिपक्ष रामवीर ¨सह बिधूड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद प्रवेश वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल, विधायक विजेंद्र गुप्ता सहित अन्य नेता इस अभियान में शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.