विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- किसी चीज को असंभव नहीं मानते नरेंद्र मोदी

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 12 Jul 2017 01:45 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jul 2017 09:12 PM (IST)

सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वरी पाठक द्वारा नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को दिल्ली में किया।

RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- किसी चीज को असंभव नहीं मानते नरेंद्र मोदी
RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- किसी चीज को असंभव नहीं मानते नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली के मावलंकर हॉल में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवन पर लिखी पुस्तक 'द मेकिंग ऑफ ए लेजेंड' का विमोचन हुआ। पुस्तक विमोचन के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और संघ प्रमुख मोहन भागवत खास आकर्षण का केंद्र रहे। पुस्तक के लेखक सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वरी पाठक है। 

पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि मोदी किसी चीज को असंभव नहीं मानते और उनके नेतृत्व में देश को आशा है। 

वहीं, इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों पर चर्चा करने के साथ उनकी कई खूबियां भी बताईं।

यह भी पढ़ेंः अब एक मंच पर आ रहे हैं अरविंद केजरीवाल-आमिर खान, जानें क्या है वजह

इस मौके पर शाह ने कहा कि जब तक मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री रहे तब तक गुजरात की विकास दर 12 फीसद रही। प्रधानमंत्री की तारीफ़ में अमित शाह ने कहा कि ईश्वर जो काम करने का मौका देता है उसे पूरा करना मोदी जी का व्यवहार है। 

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने संभाली कमान
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।