विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहलवान सागर की हत्या के पीछे है मॉडल टाउन का बेशकीमती फ्लैट, जानिए सुशील पहलवान से क्या है इसका संबंध

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Wed, 12 May 2021 02:01 PM (IST)

पहलवान सागर धनखड़ हत्या के मामले में पुलिस को नित नई जानकारी मिल रही है। उन जानकारियों के आधार पर ...और पढ़ें

पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के पीछे पुलिस को कई तथ्य मिले हैं।
पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के पीछे पुलिस को कई तथ्य मिले हैं।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पहलवान सागर धनखड़ हत्या के मामले में पुलिस को नित नई जानकारी मिल रही है। उन जानकारियों के आधार पर पुलिस इस मामले का पर्दाफाश करने में लगी हुई है। अभी तक सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा था कि आखिर सागर धनखड़ की हत्या क्यों की गई? इस सवाल के जवाब के तौर पर पुलिस को मॉडल टाउन का एक बेशकीमती फ्लैट मिला है।

बताया जा रहा है कि माडल टाउन इलाके में ये फ्लैट सुशील पहलवान का है। इसमें सागर और उसके कुछ अन्य साथी रह रहे थे। सागर और उसके साथियों के गैंगस्टरों से संबंध हैं। इन सभी ने अपने ऊपर कुछ नामी गैंगस्टरों का हाथ होने पर सोचा कि इस फ्लैट पर वो कब्जा कर लेंगे। सुशील ने जब उनको फ्लैट खाली करने के लिए कहा तो इन लोगों ने इनकार कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार बात भी हुई मगर राजीनामा नहीं हो सका।

सुशील पहलवान इस बात को लेकर काफी गुस्से में था कि उसके फ्लैट पर सागर और उसके साथी कब्जा करके बैठे हुए हैं। कई बार कहने के बाद भी इन लोगों ने अब तक फ्लैट को खाली नहीं किया। आखिर में 4 मई को सागर को छत्रसाल स्टेडियम में बुलाया गया, वहां वो अपने साथियों के साथ पहुंचा, सुशील वहां अपने साथियों के साथ पहले से मौजूद था। सुशील को पहले से सागर पर गुस्सा था, जब दोनों आमने सामने हुए तो बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट पर पहुंच गई। फिर दोनों पक्षों में जमकर एक घंटे से अधिक समय तक मारपीट हुई। सागर को लात, घूंसों और डंडों से पीटा गया, जिससे बाद में उसकी मौत हो गई। यहां कई राउंड फायर भी हुए। इस मारपीट में दोनों पक्षों को चोटें आई मगर एक पक्ष ही अस्पताल पहुंचा दूसरे पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। इन लोगों ने अलग-अलग जगह पर मरहम पट्टी करवाई।

पुलिस ने कड़ियां जोड़नी शुरू की तो एक-एक करके चीजें सामने आती गई। अब तक इस मामले में कई लोग पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। फिलहाल सुशील पहलवान अपने कुछ साथियों के साथ अभी भी फरार है। उसके पकड़े जाने के बाद ही सारी बातें सामने आ सकेंगी। फिलहाल पुलिस ने सुशील के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करवा दिया है जिससे वो देश से बाहर न जा सके। दूसरी ओर सुशील के हरिद्वार में छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की कई टीमें वहां छापेमारी कर रही हैं जिससे उसे पकड़ा सके।

बता दें कि घटना वाली रात (चार मई) पुलिस ने प्रिंस दलाल नाम के आरोपित को छत्रसाल स्टेडियम के बाहर से गिरफ्तार किया था। साथ ही दो एसयूवी, एक होंडा सिटी और एक आल्टो कार सहित दो दोनाली बंदूक, सात कारतूस और दो डंडे जब्त किए थे। घटना के बाद से सुशील अपने साथियों के साथ फरार है। सभी के फोन लगातार बंद आ रहे हैं। सोमवार को माडल टाउन थाना पुलिस ने सुशील समेत उसके खास सहयोगी अजय, मोहित, डॉली, भूपेंद्र सहित सात आरोपितों के खिलाफ रोहिणी कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी हासिल कर लिया।

ये भी पढ़ें- पुलिस का ट्वीट देखा तो पति को पता चला, पत्नी को लगवा दिया था नकली रेमडेसिविर, हो गई मौत, पढ़िए पूरी कहानी

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस पर राकेश टिकैत ने सरकार को फिर लिया आड़े हाथों, इंटरनेट मीडिया पर कही ये बात

ये भी पढ़ें- साइटोकाइन स्टॉर्म भी ले लेता है कोरोना संक्रमित मरीजों की जान, जानिए क्या है ये अवस्था

ये भी पढ़ें- आक्सीजन लंगर के बाद अब दिल्ली में शुरू हुई निश्शुल्क आक्सीजन कंसंट्रेटर लाइब्रेरी, जानिए कैसे मिल पाएगा लाभ