विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिलाओं को नोटों की गड्डी का झांसा देकर गहने लूट रहे बदमाश

By Prateek KumarEdited By:
Published: Sat, 13 Nov 2021 03:52 PM (IST)

गैंग के बदमाश अपने पास नशीला पदार्थ भी रखते हैं। जिसे सुंघाकर अपने शिकार को बेहोश कर देते हैं और ...और पढ़ें

बाहरी उत्तरी, बाहरी, रोहिणी जिले में इस गैंग ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है।
बाहरी उत्तरी, बाहरी, रोहिणी जिले में इस गैंग ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है।

नई दिल्ली [संजय सलिल]। अगर राह चलते दो तीन लोगों का समूह आपसे से किसी बैंक या अन्य कोई पता पूछे तो सतर्क हो जाएं, क्योंकि ये लोग गड्डी गैंग के सदस्य हो सकते हैं और आपको झांसे में लेकर आभूषण, मोबाइल आदि लेकर फरार हो सकते हैं। हाल के दिनों में बाहरी उत्तरी, बाहरी, रोहिणी जिले में इस गैंग ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है।

रखते हैं नशीला पदार्थ

गैंग के बदमाश अपने पास नशीला पदार्थ भी रखते हैं। जिसे सुंघाकर अपने शिकार को बेहोश कर देते हैं और फिर लूटपाट को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। नौ नवंबर को शाहबाद डेरी इलाके में दो बदमाशों ने गीता नामक महिला को नोटों की गड्डी का झांसा देकर उनके लाखों के गहने लेकर भाग गए। बदमाशों ने गीता को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपना शिकार बनाया था। पीड़ित महिला के गहने को अपने साथ ले जाते गिरोह के दो बदमाश सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गए हैं।

बेहोश मिली थी महिला

लोंगों को वारदात के बारे में जानकारी तब मिली, जब महिला बेहोशी की हालत में डी ब्लाक में पड़ी मिलीं। इसके पूर्व सुल्तानपुरी में शीला नाम की महिला को अपना शिकार बनाया था। बाहरी जिला स्पेशल स्टाफ पुलिस ने 10 नवंबर को ऐसे ही एक गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था।

इधर, दिल्ली एनसीआर में लूट, डकैती व झपटमारी की वारदात करने वाले कुख्यात बदमाश दिल्ली रघुबीर नगर के टैगोर गार्डन निवासी जावेद उर्फ जयदेव और दिल्ली गुलाबी बाग के प्रताप नगर निवासी जितेंद्र उर्फ सुज्जा को भिवाड़ी की जिला स्पेशल टीम और चौपानकी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों से एक देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, पांच कारतूस, 70 हजार रुपये, दो स्कूटी व फर्जी नंबर प्लेटें बरामद की हैं। दोनों आरोपितों को चौपानकी के निकट से गिरफ्तार किया गया है। भिवाड़ी एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि दोनों आरोपित दिल्ली के रहने वाले हैं। आरोपितों पर भिवाड़ी में भी मामले दर्ज हैं।