Delhi Crime News: नाबालिग लड़की से कई बार दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला मामला
Delhi Crime News राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 16 वर्षीय लड़की के साथ 21 वर्षीय शख्स ने कई बार दुष्कर्म के घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है।
नई दिल्ली, आईएनएस। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय लड़की के साथ 21 वर्षीय शख्स ने कई बार दुष्कर्म के घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई।
यह मामला मंगलवार को तब सामने आया जब लड़की ने पेट में दर्द की शिकायत की। जिसे पटेल नगर के एसवीबीपी अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के दौरान पता चला कि वह छह सप्ताह की गर्भवती है। इस संबंध में पुलिस को एसवीबीपी अस्पताल से सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने के बाद उसे लेडी हार्डिंग अस्पताल में रेफर किया गया है।
सूचना पर पुलिस टीम के लेडी हार्डिंग अस्पताल जाने पर पता चला कि वह नाबालिग छह सप्ताह की गर्भवती है। दिल्ली महिला आयोग की एक काउंसलर ने उसकी काउंसलिंग की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उत्तर प्रदेश में उसकी मौसी के गांव में मुकेश नाम के शख्स ने उसके साथ कई बार संबंध बनाए।
पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है आरोपी
इतना ही नहीं मुकेश दिल्ली में उसके घर भी आया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (दुष्कर्म) और 6 POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है।