Move to Jagran APP

दिल्ली में दो नाबालिग लड़कों ने 8 वर्ष की लड़की के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता आइसीयू में भर्ती

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में समाज को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। दो किशोरों ने मिलकर आठ वर्ष की एक मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची किसी तरह से अपने घर पहुंची और स्वजन को वारदात की जानकारी दी।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 07:44 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 07:44 PM (IST)
दिल्ली में दो नाबालिग लड़कों ने 8 वर्ष की लड़की के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता आइसीयू में भर्ती
दो किशोरों ने आठ साल की बच्ची को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

नई दिल्ली [शुजाउद्दीन]। न्यू उस्मानपुर इलाके में समाज को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। दो किशोरों ने मिलकर आठ वर्ष की एक मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची किसी तरह से अपने घर पहुंची और स्वजन को वारदात की जानकारी दी। परिवार बच्ची को अपने साथ एक निजी अस्पताल लेकर गया, जहां से जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया है। आनन फानन डाक्टरों को बच्ची की इमरजेंसी सर्जरी करनी पड़ी। फिलहाल पीड़िता आइसीयू में भर्ती है। पुलिस ने दोनों किशोरों को दबोच लिया है। इसमें एक की उम्र 10 व दूसरे की 12 वर्ष है। पीड़िता की मां के बयान पर पुलिस ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने भी पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, पीड़िता का परिवार न्यू उस्मानपुर में रहता है। पिता छोटा मोटा काम करते हैं। दोनों आरोपित किशाेर पीड़िता के पड़ोस में रहते हैं। पीड़िता ने बताया कि वह सोमवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाला 12 वर्षीय किशोर उसके पास आया और बहाने से उसे अपने साथ एक सूनसान जगह ले गया। थोड़ी देर में वहां पर आरोपित का 10 वर्षीय साथी भी आ गया। दोनों ने मिलकर बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

दोनों ने बच्ची के साथ ऐसी दरिंदगी की उसके गुप्तांग को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपित फरार हो गए। शाम को 4:30 बजे खून से लथपथ बच्ची अपने घर पहुंची, उसकी हालत देखकर परिवार दंग रह गया। बच्ची के शरीर से खून बह रहा था। पेट दर्द से चिल्ला रही थी। स्वजन बच्ची को तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल भेज दिया। सूचना मिलते ही पुलिस व महिला आयोग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके से ही दोनों आरोपितों को पकड़ लिया। महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व अगले 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.