विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जापानी पार्क में पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस भी कंफ्यूज

By Jagran News Edited By: Rajesh Kumar
Published: Sat, 03 May 2025 12:24 PM (IST)

प्रशांत विहार थाना क्षेत्र के जापानी पार्क में शनिवार सुबह 14-16 साल की एक नाबालिग लड़की का शव पेड़ से ...और पढ़ें

एक नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटका मिला। सांकेतिक तस्वीर
एक नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटका मिला। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. एक अज्ञात लड़की का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली।
  2. शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। प्रशांत विहार थाना क्षेत्र के जापानी पार्क में शनिवार सुबह एक नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटका मिला। अभी तक लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है।

पेड़ में लटका पाया गया लड़की का शव

रोहिणी जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6:45 बजे प्रशांत विहार थाना पुलिस को जापानी पार्क में एक अज्ञात लड़की का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली।

स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और देखा कि 14-16 साल की लड़की दुपट्टे से पेड़ से लटकी हुई थी। पेड़ के तने के पास उसकी चप्पलें भी मिली हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है।

मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया गया है। मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में मानसून की बारिश से राहत की बजाय डर का माहौल क्यों? जानें कैसे मिलेगा छुटकारा