Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Metro: विमेंस डे पर DMRC की अनोखी पहल, महिला यात्री जीत सकती हैं बंपर इनाम

    Updated: Fri, 28 Feb 2025 01:40 PM (IST)

    दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) आगामी महिला दिवस के अवसर पर महिला यात्रियों के लिए पेबल आर्ट और सुडोकू प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। यह प्रतियोगिता 3 मार्च से 4 मार्च तक तीन मेट्रो स्टेशनों पर आयोजित की जाएगी। इसके अलावा डीएमआरसी इंटरनेट मीडिया पर एक ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता भी चलाएगा। विजेताओं को प्रशंसा प्रमाण पत्र और पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

    Hero Image
    Delhi Metro Update: महिला यात्रियों के लिए आज से प्रतियोगिता शुरू करेगी मेट्रो। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आगामी महिला दिवस के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) शुक्रवार से महिला यात्रियों के लिए पेबल आर्ट व सुडोकू प्रतियोगिता शुरू कर रहा है। ये प्रतियोगिताएं तीन मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले दिन शुक्रवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर यह प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके बाद तीन मार्च को विश्वविद्यालय और चार मार्च को दिल्ली हाट आईएनए मेट्रो पर आयोजित होगी।

    जिसमें महिला यात्री शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा DMRC इंटरनेट मीडिया एक्स पर डीएमआरसी के हैंडल से शुक्रवार से चार मार्च तक एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता भी चलाएगा।

    डीएमआरसी द्वारा पूछे गए प्रत्येक सवाल का सही जवाब देने पर महिला यात्री को पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता के परिणाम पांच मार्च को डीएमआरसी की वेबसाइट घोषित किया जाएगा। विजेताओं को प्रशंसा प्रमाण पत्र के साथ एक उपयुक्त पुरस्कार मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बारिश शुरू, अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम; पढ़ें IMD का अपडेट