Move to Jagran APP

दिल्ली मेट्रो की Magenta Line पर आई तकनीकी खराबी, हजारों यात्री परेशान

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर रविवार को तकनीकी समस्या के चलते हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 10:57 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 04:52 PM (IST)
दिल्ली मेट्रो की Magenta Line पर आई तकनीकी खराबी, हजारों यात्री परेशान
दिल्ली मेट्रो की Magenta Line पर आई तकनीकी खराबी, हजारों यात्री परेशान

नई दिल्ली, जेएनएन। Delhi Metro Rail Corporation: दिल्ली मेट्रो रेल निगम की मजेंटा लाइन (Magenta Line) पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रविवार की सुबह खासी परेशानी भरी रही। तकनीकी समस्या की वजह से आरकेपुरम और कालकाजी के बीच मेट्रो सिर्फ एक लाइन पर चलाई गई। 

loksabha election banner

डीएमआरसी के अनुसार, जनकपुरी वेस्ट और आरकेपुरम मेट्रो स्टेशन के बीच ट्रेन का परिचालन धीमी गति से हुआ। तकनीकी समस्या के कारण बॉटेनिकल गॉर्डन और कालकाजी मेट्रो स्टेशन के बीच भी परिचालन काफी धीमी गति हुआ। हालांकि अब तकनीकी समस्या को दूर कर लिया गया है। 

ग्रीन लाइन पर मेट्रो का परिचालन हुआ प्रभावित
इससे पहले शनिवार को ग्रीन लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण लगातार दूसरे दिन मेट्रो का परिचालन प्रभावित हुआ। शनिवार को इस कॉरिडोर पर करीब सवा दो घंटे मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा। हालांकि, डीएमआरसी सुबह थोड़ी देर के लिए परिचालन प्रभावित होने की बात कह रहा है।

डीएमआरसी ने ही सुबह 10:04 बजे ट्वीट कर तकनीकी खराबी से बल्लभगढ़ से मुंडका के बीच धीमी गति से परिचालन होने की सूचना दी। इसके बाद दोपहर 12:21 बजे ट्वीट कर ग्रीन लाइन पर परिचालन सामान्य होने की सूचना दी। डीएमआरसी के प्रवक्ता का कहना है कि सुबह 5:30 बजे पहली मेट्रो खुलने के बाद कुछ खराबी आई थी। सुबह छह बजे परिचालन सामान्य हो गया था। सुबह 10:04 बजे दोबारा परिचालन प्रभावित होने की जानकारी उन्हें नहीं है।

मजेंटा लाइन पर पहले भी आयी है तकनीकी खराबी
दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों की लाइफ लाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर इससे पहले मई महीने में भी तकनीकी समस्या के चलते हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। तकनीकी खामी के चलते बॉटनिकल गार्डन पर मेट्रो ट्रेन 15 मिनट से भी अधिक अंतराल पर चली थी। सुबह नोएडा-गाजियाबाद से बॉटनिकल पहुंचे लोगों को 15 मिनट के अंतराल पर मजेंटा लाइन के लिए ट्रेनें मिलीं, हालांकि इस रूट पर 5 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें मिलती हैं।

यह पहली बार नहीं कि मंजेटा लाइन पर इस तरह की दिक्कत लोगों को झेलनी पड़ी हो, इससे पहले भी कई बार दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण यात्रा करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ चुका है।

बता दें कि मजेंटा लाइन दिल्ली के पश्चिमी हिस्से में जनकपुरी पश्चिम को नोएडा के बॉटनिकल गार्डन से जोड़ती है। इस रूट पर गाजियाबाद और नोएडा के साथ ग्रेटर नोएडा के यात्रियों की संख्या अधिक है। जाहिर है अगर किसी भी मेट्रो के आने या जाने के समय में थोड़ी भी देरी होती है तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.