विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवती पर डोली पति के मौसा की नियत, दुष्कर्म के बाद अप्राकृतिक संबंध भी बनाए

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 31 Oct 2017 01:25 PM (IST)Updated: Thu, 02 Nov 2017 07:40 AM (IST)

विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना व पति के मौसा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

युवती पर डोली पति के मौसा की नियत, दुष्कर्म के बाद अप्राकृतिक संबंध भी बनाए
युवती पर डोली पति के मौसा की नियत, दुष्कर्म के बाद अप्राकृतिक संबंध भी बनाए

फरीदाबाद (जेएनएन)। दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद जिले में इंसानी रिश्ते को शर्मसार करने का सनसनीखेज सामने आया है। यहां पर एक शादीशुदा युवती ने पति के मौसा पर न केवल दुष्कर्म करने का आरोप लगाया, बल्कि पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि मौसा ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। पूरा मामला खेड़ीपुल क्षेत्र का है। 

पुलिस के मुताबिक, विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना व पति के मौसा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः सास ने अपनी जवान बहू का करवाया सामूहिक दुष्कर्म, घटना का वीडियो भी बनाया

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी गुरुग्राम निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

आरोप है कि पति के मौसा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक संबंध बनाए। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी जांच जारी है।