Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'रामलीला मैदान में कांग्रेस की बर्बादी का जश्न मना रहे हैं राहुल गांधी', BJP नेता सुनील जाखड़ का विपक्ष पर हमला

    Updated: Sun, 31 Mar 2024 02:45 PM (IST)

    पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस के नेता रामलीला मैदान में जाकर अरविंद केजरीवाल के समर्थन करने से पहले एक बार भी नहीं सोचा कि वह सबसे भ्रष्ट व्यक्ति के समर्थन में खड़े हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वहां के कांग्रेस नेताओं को किसी न किसी आरोप में फंसाकर जेल में डाल रहे हैं।

    Hero Image
    सुनील जाखड़ ने कहा- रामलीला मैदान में कांग्रेस की बर्बादी का जश्न मना रहे हैं राहुल गांधी।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी पंजाब के कई नेता रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राष्ट्रीय मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने उनका पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा, पिछले दिनों सुशील रिंकू के भाजपा में शामिल होने के बाद लोकसभा में अब आम आदमी पार्टी का एक भी सदस्य नहीं है। आने वाले चुनाव में भी यही स्थिति रहेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस के नेता रामलीला मैदान में जाकर अरविंद केजरीवाल के समर्थन करने से पहले एक बार भी नहीं सोचा कि वह सबसे भ्रष्ट व्यक्ति के समर्थन में खड़े हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वहां के कांग्रेस नेताओं को किसी न किसी आरोप में फंसाकर जेल में डाल रहे हैं। इसकी परवाह किए बिना राहुल गांधी रामलीला मैदान में मान के बगल में बैठकर नजदीकी बढ़ा रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि मान द्वारा पंजाब के नेताओं पर लगाए गए आरोप सही है या नहीं?  

    ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: लाभार्थी संपर्क से चुनावी राह सुगम करेगी भाजपा, दिल्ली के 13 हजार से अधिक बूथ पर चलेगा अभियान

    कांग्रेसी चोरी-छिपे श्रीराम के दर्शन करने पहुंचे

    उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस नेतृत्व को अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं की कोई चिंता नहीं है। वह दिल्ली में कांग्रेस की बर्बादी का जश्न मना रहे हैं। इससे कांग्रेस कार्यकर्ता निराश हैं। बचे हुए कांग्रेस नेता भी पार्टी छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेसियों को अयोध्या में बालक राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने से मना किया। वह स्वयं तो अयोध्या नहीं गए, लेकिन अन्य कांग्रेसी चोरी छिपे वहां पहुंचकर भगवान श्री राम के दर्शन कर लिए। अपना घर नहीं संभालने वाला कांग्रेस नेतृत्व देश को संभालने की बात कर रहा है। 

     बीजेपी में ये नेता हुए शामिल

    भाजपा की सदस्यता लेने वालों में पंजाब खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष व जालंधर के पूर्व उपमहापौर कमलजीत सिंह भाटिया, जालंधर में दो बार पार्षद रही सुनीता रिंकू, पूर्व पार्षद विरेश मिंटू, पार्षद राधिका पाठक, आप नेता हरजिंदर सिंह लाडा, पार्षद विपन चड्ढा, पार्षद चंद्रजीत कौर, आप के पंजाब ओबीसी इकाई के पूर्व अध्यक्ष अमित सिंह संड्ढा, बलविंदर सिंह बीरा, संदीप, कविता सेठ व सौरभ सेठ, नवीन सोनी, जसवंत सिंह जस्सा, सुनील मोंटू, राजेश अग्निहोत्री, जीवन ज्योति टंडन, मोहित शामिल हैं। पिछले दिनों आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले विधायक शीतल अंगुराल सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें- 'केजरीवाल शेर हैं, वे ज्यादा दिन जेल में नहीं रहेंगे...' पत्नी सुनीता ने बताई दिल्ली CM की 6 गारंटी

    comedy show banner
    comedy show banner