Move to Jagran APP

उत्तर-पूर्व दिल्ली से जीतने के बाद मनोज तिवारी ने की शीला दीक्षित से मुलाकात, लिया आशीर्वाद

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sat, 25 May 2019 04:55 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 08:31 PM (IST)
उत्तर-पूर्व दिल्ली से जीतने के बाद मनोज तिवारी ने की शीला दीक्षित से मुलाकात, लिया आशीर्वाद
उत्तर-पूर्व दिल्ली से जीतने के बाद मनोज तिवारी ने की शीला दीक्षित से मुलाकात, लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का हालचाल जाना।

loksabha election banner

उत्तर-पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट से शीला दीक्षित कांग्रेस से तो मनोज तिवारी भाजपा के टिकट पर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में थे। मनोज तिवारी ने शीला दीक्षित को तीन लाख 66 हजार के मतों से हराया। जीत दर्ज करने के बाद यह मनोज तिवारी की शीला दीक्षित से पहली मुलाकात है।


मनोज तिवारी को उत्तर पूर्व दिल्ली से कुल 787799 वोट मिले थे। इनका मत प्रतिशत 53.9 रहा। वहीं शीला दीक्षित को 421697 वोट मिले। कांग्रेस का वोट फीसद 28.85 रहा। यहां पर आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर रही। आप प्रत्याशी दिलीप पांडे को 190856 वोट मिले।

बता दें कि 2014 में इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने बड़े मतों से जीत दर्ज की थी। पिछले चुनाव में यहां कांग्रेस के पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल, भाजपा के मनोज तिवारी और आम आदमी पार्टी के प्रोफेसर आनंद कुमार के बीच मुकाबला हुआ था।

आम आदमी पार्टी को इस सीट से बड़ी उम्मीद थी, लेकिन मोदी लहर में सारे अरमानों पर पानी फिर गया। मनोज तिवारी ने करीब 1.50 लाख वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 5,96,125 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे प्रो. आनंद कुमार को 4,52,041 वोट से संतोष करना पड़ा था। 2014 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सात सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.