केंद्रीय संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा आइसीयू में भर्ती, हालत स्थिर
एम्स के अनुसार केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को एहतियात के तौर पर आइसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है।
नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा की तबीयत गंभीर होने के चलते उन्हें एम्स में प्राइवेट वार्ड से स्थानांतरित कर आइसीयू में भर्ती किया गया है। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर व यूरीनरी ट्रैक इन्फेक्शन की परेशानी है।
मेडिसिन विभाग के डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की नियमित देखरेख कर रहे हैं। सीने में तकलीफ होने के कारण उन्हें सोमवार को एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया था। एम्स के अनुसार, उन्हें एहतियात के तौर पर आइसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है।
यह भी पढ़ें: दिवाली पर तीन शिफ्टों में हर घंटे होगी वायु-ध्वनि प्रदूषण की निगरानी, गाइडलाइंस जारी