विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GNCT Bill: मनीष सिसोदिया बोले- सीएम अरविंद की लोकप्रियता से घबराए पीएम मोदी

By Jp YadavEdited By:
Published: Fri, 26 Mar 2021 08:03 AM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 08:49 AM (IST)

GNCT Bill दिल्ली सचिवालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अड़चनों पर अड़चनें लगा ...और पढ़ें

अरविंद केजरीवाल सरकार जनता के हितों के काम करेगी।
अरविंद केजरीवाल सरकार जनता के हितों के काम करेगी।

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली) संशोधन विधेयक संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद बृहस्पतिवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल के अधिकार को बढ़ाने वाला जो विधेयक केंद्र सरकार ने पास किया है, वह पीएम मोदी और भाजपा की असुरक्षा को दर्शाता है।  अरविंद केजरीवाल की देशभर में बढ़ती लोकप्रियता से पीएम घबरा गए हैं। दिल्ली सचिवालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सिसोदिया ने कहा कि अड़चनों पर अड़चनें लगा दो, लेकिन केजरीवाल भी फाइटर हैं। पिछले छह सालों में केंद्र सरकार ने बहुत अड़चनें लगाईं, उसके बावजूद अरविंद केजरीवाल सरकार ने जनता के हित के सभी कामों को करके दिखाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार भी केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली की चुनी हुई सरकार को रोकने के लिए बाधाएं उत्पन्न की जा रहीं हैं। लेकिन, उन्हें दरकिनार कर केजरीवाल सरकार जनता के हितों के काम करेगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश-दुनिया में लोग आप सरकार के कामों की चर्चा कर रहे हैं। दिल्ली के स्कूलों में शिक्षा को लेकर शानदार काम हुआ है। यहां के अस्पताल बहुत अच्छे हो गए हैं। हर इलाके में मोहल्ला क्लीनिक बन रहे हैं। सरकारी स्कूलों के नतीजे बहुत अच्छे आ रहे हैं। लोगों को 24 घंटे फ्री बिजली मिल रही है, दिल्ली के लोगों को फ्री में साफ पानी मिल रहा हैं। यहां की सड़कें बहुत अच्छी हो गई हैं।

सीएम केजरीवाल के कामों को रोकने का प्रयास हो रहा

मनीष सिसोदिया ने कहा कि देश की जनता को पता चल गया है कि पीएम मोदी और भाजपा को अब केजरीवाल जी से डर लगने लगा है। अभी तक लोग पूछते थे कि मोदी नहीं तो कौन? मोदी के बाद कौन? अब लोगों को मोदी जी विकल्प के तौर पर अरविंद केजरीवाल मिल गए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा को डर है कि केजरीवाल ऐसे ही काम करते रहे तो वे देश के सबसे लोकप्रिय नेता बन जाएंगे। जब से सूरत नगर निगम चुनाव के नतीजे आए हैं, जब से देश के अगल-अलग राज्यों में हुए पंचायती चुनाव और नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी लड़ने लगी है और जीत रही है, तब से भाजपा की नींद उड़ चुकी है।

नकारात्मक राजनीति करने का आरोप

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। देश की तरक्की रोकने की राजनीति कर रहे हैं। अगर कोई अच्छा काम कर रहा है तो प्रधानमंत्री को उसे आगे बढ़ाना चाहिए। प्रधानमंत्री का पद तो पिता के समान होता है। किसी भी पार्टी का मुख्यमंत्री हो, अगर वो अच्छा काम कर रहा है तो प्रधानमंत्री को उसका समर्थन करना चाहिए, उसकी मदद करनी चाहिए।

अदालत का रुख कर सकती है दिल्ली सरकार सिसोदिया ने कहा कि विधेयक के खिलाफ दिल्ली सरकार अदालत का रुख कर सकती है। कानूनी विशेषज्ञों से बातचीत हो रही है और हम अपने विकल्पों पर विचार कर रहे