नोएडा में दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या, घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार Noida News
नोएडा के सेक्टर 60 में स्थित एक कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घटना को अंजाम कर्मचारी के कंपनी के सामने दिया।
नोएडा, प्रेट्र। नोएडा के सेक्टर 60 में स्थित एक कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, इमरान अहमद नाम के एक कर्मचारी को सोमवार सुबह करीब आठ बजे बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाशों ने घटना को अंजाम कर्मचारी के कंपनी के सामने दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।
नोएडा पुलिस के सर्किल ऑफिसर-2 ने बताया कि इमरान नाइट शिफ्ट में काम करता था। वह एक जानी-मानी कंपनी में प्रोजेक्ट सुपरवाइजर था। जब वह सुबह सात बजे नाइट शिफ्ट खत्म करके घर जा रहा था कि करीब आठ बजे अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल इमरान को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों से बात करके मामले की जांच की जा रही है। सेक्टर 58 पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।