विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में बीच सड़क पर लोगों के सामने पत्नी को मारा 18 बार चाकू, हैरान कर देने वाली है वजह

By Mangal YadavEdited By:
Published: Sat, 10 Apr 2021 08:02 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 08:03 PM (IST)

जिस समय आरोपित वारदात को अंजाम दे रहा था तो वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने मोबाइल से पूरी ...और पढ़ें

विजय विहार थाना पुलिस ने आरोपित पति को मौके से दबोचा
विजय विहार थाना पुलिस ने आरोपित पति को मौके से दबोचा

नई दिल्ली [संजय सलिल]। दिल्ली के विजय विहार इलाके में अवैध संबंघ के शक में युवक ने पत्नी की बीच सड़क पर 18 बार चाकू से वार कर हत्या कर दी। इस बाबत पुलिस ने हत्या की धारा में एफआइआर दर्ज कर आराेपित हरीश मेहता को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारादात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, नीलू बुध विहार स्थित अपने मायके में रहती थीं। उनकी कुछ माह पूर्व ही गुजरात के राजकोट निवासी हरीश मेहता से शादी हुई थी। वह सफदरजंग अस्पताल में काम करती थी। लेकिन हरीश चाहता था कि वह नौकरी छोड़कर घर गृहस्थी संभालें। लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी।

ऐसे में दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। विवाद के कारण कुछ दिनाें पूर्व वह अपने मायके में आकर रहने लगी थीं। वह पहले से तलाकशुदा थीं और नौकरी भी छोड़ना नहीं चाहती थी। ऐसे में उनके पति को शक हो गया कि उनका किसी से अवैध संबंध है। ऐसे में उसने पत्नी को सबक सिखाने की योजना बनाई।

योजना के तहत जब शनिवार की दोपहर नीलू घर से बाजार की ओर जा रही थी तो पति ने पीछा किया। उसने मौका मिलते ही पत्नी को जमीन पर गिरा दिया और फिर उन पर ताबड़तोड़ चाकू से तब तक वार करता रहा, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। वारदात के बाद वह भागने के बजाय मौके पर ही एक चबूतरे पर बैठ गया। लोगाें की सूचना पाकर जब मौके पर पुलिस पहुंची तो उसे चाकू समेत पकड़ लिया और नीलू को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

वारदात का लोगों ने बनाया वीडियो

जिस समय आरोपित वारदात को अंजाम दे रहा था तो वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने मोबाइल से पूरी घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। जिसे वायरल भी कर दिया। वीडियो में आरोपित पत्नी पर चाकू से एक के एक बाद कई वार करता दिख रहा है। बताया जाता है कि कुछ लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने उन्हें धमकी देकर दूर हटने को कह दिया। ऐेसे में उसके पास लोग नहीं जा सके। हालांकि लोग हिम्मत दिखाते तो महिला की जान बच सकती थी।

रोहिणी जिले के डीसीपी प्रणप तयाल ने बताया कि आरोपित ने बाजार से चाकू खरीदा था। वह दिल्ली में मैरिज ब्यूरो चलाता था। जिसके जरिये ही दोनों की मुलाकात हुई थी और फिर दोनों ने शादी कर ली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।