विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: प्रेमिका की शादी से नाखुश सिरफिरे प्रेमी चाकू से गोदा, चेहरे पर किए वार; आरोपी गिरफ्तार

By Ritu RanaEdited By: Geetarjun
Published: Sun, 26 Nov 2023 11:18 PM (IST)

शास्त्री पार्क थाना क्षेत्र में प्रेमी द्वारा अपनी शादीशुदा प्रेमिका को चाकू मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की पहचान शास्त्री पार्क निवासी हसमत के रूप में हुई है। पीड़िता का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपित की पहचान बिहार किशनगंज निवासी शाह बाबू के रूप में हुई है।

प्रेमिका की शादी से नाखुश सिरफिरे प्रेमी चाकू से गोदा, चेहरे पर किए वार; आरोपी गिरफ्तार।
प्रेमिका की शादी से नाखुश सिरफिरे प्रेमी चाकू से गोदा, चेहरे पर किए वार; आरोपी गिरफ्तार।

HighLights

  1. शास्त्री पार्क थाना क्षेत्र में एक महिला को चाकू मारने का मामला सामने आया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। शास्त्री पार्क थाना क्षेत्र में प्रेमी द्वारा अपनी शादीशुदा प्रेमिका को चाकू मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की पहचान शास्त्री पार्क निवासी हसमत के रूप में हुई है। पीड़िता का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आरोपित की पहचान बिहार किशनगंज निवासी शाह बाबू के रूप में हुई है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच में जुट गई है। 

उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जाय टिर्की ने बताया कि रविवार दोपहर 3:25 बजे महिला को चाकू मारने की घटना की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है और अब हालत स्थिर है।

पीड़िता के सिर, चेहरे और दोनों हाथों पर चाकू से कई वार किए गए थे। आरोपित पीड़िता को उसकी शादी से पहले से जानता था। आरोपित और पीड़िता दोनों बिहार के किशनगंज में पड़ोसी थे। पीड़िता की शादी करीब चार महीने पहले मोहम्मद मुन्ना से हुई थी|

आरोपित प्रेमिका की शादी से नाखुश था। वह हैदराबाद में दर्जी का काम करता है, वह उससे मिलने के लिए दिल्ली आया था। प्रेमिका से बात करते समय उसने अपना आपा खो दिया और उसे चाकू मार दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।