दिल्ली के केशवपुरम इलाके में कमीशन एजेंट की गोली मार कर हत्या
पुलिस ने जान गंवाने वाले की पहचान विनोद गर्ग के रूप में की है, जो रोहिणी सेक्टर-5 का रहने वाला था और लॉरेंस रो़ड की फैक्ट्री में कमीशन एजेंट था। हत्या के पीछे लूट की आशंका है।
By JP YadavEdited By: Published: Wed, 26 Dec 2018 08:40 PM (IST)Updated: Wed, 26 Dec 2018 08:40 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में 50 साल के शख्स की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने जान गंवाने वाले की पहचान विनोद गर्ग के रूप में की है, जो रोहिणी सेक्टर-5 का रहने वाला था और लॉरेंस रो़ड की फैक्ट्री में कमीशन एजेंट था। शुरुआती जांच में दिल्ली पुलिस ने हत्या के पीछे लूट की आशंका जताई है, क्यों कि विनोद के पास 3000 रुपये गायब हैं।
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (उत्तर-पूर्व) असलम खान के मुताबिक, पुलिस के पास दोपहर 2:45 बजे किसी को गोली मारे जाने का फोन आया था।
जानकारी के मुताबिक, जब यह घटना हुई तो विनोद गर्ग लॉरेंस रोड अंडरपास के पास स्कूटर से जा रहे थे। यही पर अज्ञात शख्स ने उन्हें गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें