यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Crime: हत्या करके आया हूं, गिरफ्तार कर लो... महिला को पड़ोसी ने चाकू गोदकर मार डाला; खुद थाने पहुंचकर बताई वजह
Delhi Crime News दिल्ली में एक शख्स ने अपनी पड़ोसी महिला की चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। वह ...और पढ़ें

HighLights
- दोस्ती तोड़ने पर पड़ोसी ने घर में घुसकर चाकू से गोदकर कर दी महिला की हत्या।
- वारदात के बाद थाने जाकर कहा- मैं हत्या करके आया हूं, मुझे गिरफ्तार कर लो।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। कल्याणपुरी इलाके में बुधवार सुबह एक शख्स ने दोस्ती तोड़ने पर घर में घुसकर पड़ोस में रहने वाली महिला की चाकू से ताड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। वारदात के वक्त महिला घर में नाश्ता बना रही थी। महिला की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद कल्याणपुरी थाने जाकर कहा कि उसने हत्या की है, गिरफ्तार कर लो।
मृतका की पहचान रेखा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। कल्याणपुरी थाना ने हत्या समेत कई धाराओं में प्राथमिकी की है।
घर के सामने रहता था आरोपी
रेखा अपने परिवार के साथ त्रिलोकपुरी में पहली मंजिल पर रहती थी। परिवार में पति व दो बेटे हैं। रेखा गृहणी थीं। उनके पति एम्स में अस्थायी नौकरी करते हैं। महिला के घर के ठीक सामने पेशे से कैब चालक सुरेश अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता है।
घर में घुस गया आरोपी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेखा और सुरेश के बीच अच्छी दोस्ती थी। कुछ सप्ताह पहले रेखा ने सुरेश से बातचीत करनी बंद कर दी थी। इससे सुरेश नाराज था। बुधवार सुबह छह बजे जब रेखा का पति ऑफिस और बड़ा बेटा जिम गया तो आरोपी उसके घर में घुस गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। अचानक ही सुरेश ने महिला के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
ये भी पढ़ें- दिल्ली हुई शर्मसार: बच्ची को अगवा कर झाड़ियों में ले गया दरिंदा, फिर किया गंदा काम; बेटी को देख कांपा मां का कलेजा
खून से लथपथ बहन को मिली महिला
शरीर पर दस से अधिक चाकू के निशान हैं। चिल्लाने की आवाज सुनकर रेखा की बड़ी बहन जब पहली मंजिल पर पहुंची तो देखा वह खून से लथपथ पड़ी हुई है। आरोपी वहां से भागकर थाने चला गया। स्वजन ने महिला को एलबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
