Move to Jagran APP

Delhi: 1100 में वैष्णो देवी की यात्रा करवाने के नाम पर 25 महिलाओं को ठगा, सोशल मीडिया पर इस तरह देता था झांसा

पूर्वी दिल्ली के वैष्णो देवी की यात्रा सस्ते में करवाने के नाम पर 25 महिलाओं के साथ ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने फेसबुक के जरिये महिलाओं से संपर्क किया। आनलाइन रकम लेने के बाद आरोपित रफूचक्कर हो गया।

By SHUZAUDDIN SHUZAUDDINEdited By: GeetarjunSat, 25 Mar 2023 12:34 AM (IST)
Delhi: 1100 में वैष्णो देवी की यात्रा करवाने के नाम पर 25 महिलाओं को ठगा, सोशल मीडिया पर इस तरह देता था झांसा
1100 में वैष्णो देवी की यात्रा करवाने के नाम पर 25 महिलाओं को ठगा।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के वैष्णो देवी की यात्रा सस्ते में करवाने के नाम पर 25 महिलाओं के साथ ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने फेसबुक के जरिये महिलाओं से संपर्क किया। आनलाइन रकम लेने के बाद आरोपित रफूचक्कर हो गया। अनामिका शर्मा(50) की शिकायत पर शाहदरा जिले का साइबर सेल थाना ने ठगी की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत की है।

पुलिस बैंक खातों की जानकारी जुटाकर आरोपित की तलाश कर रही है। पीड़ित अनामिका शर्मा(50) परिवार के साथ कृष्णा नगर इलाके में रहती हैं। कुछ दिनों पहले उनके पास फेसबुक पर एक शख्स का मैसेज आया, उसमें एक विज्ञापन के साथ एक फोन नंबर भी था।

विज्ञापन में सस्ती कीमत पर वैष्णो देवी की यात्रा करवाने की बात थी। पीड़िता ने उस नंबर पर बात की तो आरोपित ने उनसे कहा कि वह 1100 रुपये में वैष्णो देवी की यात्रा करवाता है।

पीड़िता उसके झांसे में आ गई और उन्होंने ठग से कहा कि उन्हें 24 परिचित महिलाओं के साथ यात्रा करने के लिए जाना है। पीड़िता ने अपनी सभी परिचित महिलाओं को इसके बारे में बताया तो वह भी राजी हो गईं।

ठग ने यात्रा के पंजीकरण के नाम पर प्रत्येक महिला से एक हजार रुपये ऑनलाइन अपने खाते में मंगवा लिए, जब महिलाओं ने यात्रा की तिथि के बारे में पूछा तो बहाने बनाने लगा। बाद में अपना फोन बंद कर लिया। सभी पीड़िताओं ने संयुक्त रूप से पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत की।