विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली सहित कई राज्यों में बड़े आतंकी हमले का अलर्ट, ISIS रच रहा भारत को दहलाने की साजिश

By Rakesh Kumar SinghEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Mon, 16 Jan 2023 11:49 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2023 12:17 PM (IST)

Delhi Terror Alert आईबी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और इस्लामिक स्टेट ...और पढ़ें

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली सहित कई राज्यों में बड़े आतंकी हमले का अलर्ट
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली सहित कई राज्यों में बड़े आतंकी हमले का अलर्ट

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Terror Alert : गणतंत्र दिवस पर दिल्ली और पंजाब समेत देश के कई शहरों में बड़ा आतंकी हमला हो सकता है। आईबी ने आज सोमवार को अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और इस्लामिक स्टेट अल कायदा आतंकी हमला करवा सकता है।

26 जनवरी के मद्देनजर दिल्ली, पंजाब और देश के कई बड़े शहरों में आतंकी हमला हो सकता है। जिसके लिए आईएसआई ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इरबाहिम के गुर्गों की मदद ली है।

सुरक्षा एजेंसियों को मिली गोपनीय रिपोर्ट

सुरक्षा एजेंसियों को इस संबंध में एक गोपनीय रिपोर्ट मिली है। देश में होने वाले जी-20 समिट पर भी इस्लामिक स्टेट अल कायदा की साइबर विंग साइबरस्पेस पर काफी एक्टिव हो चुकी है और समिट के दौरान बड़े साइबर हमले करने की फिराक में है।

आईएसआई अपने स्लीपर सेल और रोहिंग्या का इस्तेमाल कर सकती है। 26 जनवरी के मौके पर दिल्ली और पंजाब में आरडीएक्स ब्लास्ट करवा सकती है। यही नहीं, अल कायदा के आतंकी लोन वुल्फ अटैक के फिराक में है। प्लान के मुताबिक, अगर 26 जनवरी पर आतंकी प्लान फेल हुआ तो जी 20 समिट पर बड़ी आतंकी स्ट्राइक दिल्ली में करने का प्लान है।

कर सकते हैं गोरिल्ला अटैक

आईएसआई इस बार दिल्ली और पंजाब को टारगेट करने के लिए रोहिंग्या और दो बांग्लादेशी संगठन अंसार उल बंगला और जमात उल मुजाहिदीन का इस्तेमाल कर सकता है। सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट में कहा गया है कि पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने के बाद इसके लो प्रोफाइल विंग वापस सक्रिय हो सकते है और वो एक स्लीपर सेल की तरह गोरिल्ला अटैक कर सकते हैं।

यह भी कहा गया है कि सिख टेरर ग्रुप बड़ी टेरर स्ट्राइक को दिल्ली और पंजाब में अंजाम दे सकते है। सुरक्षा एजेंसियों ने दल खालसा और वारिश पंजाब पर कड़ी नजर रखने को भी कहा। ये दोनों संगठन देश का माहौल खराब की पुरजोर कोशिश में जुटे हैं।