विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad: प्रेमजाल में फंसाकर दो नाबालिग सगी बहनों का अपहरण, चारों आरोपित गिरफ्तार

By Pradeep ChauhanEdited By:
Published: Thu, 11 Nov 2021 08:04 PM (IST)

छतरपुर इलाके में लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के पड़ोस में ही रहने वाले दो युवक ...और पढ़ें

छतरपुर इलाके में लव जिहाद का मामला सामने आया है।
छतरपुर इलाके में लव जिहाद का मामला सामने आया है।

नई दिल्ली [अरविंद कुमार द्विवेदी]। छतरपुर इलाके में लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के पड़ोस में ही रहने वाले दो युवक प्रेमजाल में फंसाकर 11 साल व 13 साल की दो बहनों को भगा ले गए। अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। मोबाइल काल डिटेल के आधार पर मैदानगढ़ी थाना पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। आराेपित युवक यूपी के मेरठ जिले के रहने वाले हैं। पुलिस की दो टीमें मेरठ व अलीगढ़ भेजी गई हैं।हालांकि अभी तक आरोपितों का पता नहीं चल सका है।

मूलरूप से बिहार निवासी पीड़ित परिवार राजपुर गांव में रहता है। पास में ही एक प्लाट में रजाई-गद्दा की दुकान है जहां पर धर्म विशेष के 15-20 युवक काम करते हैं। इन्हीं में से दो युवकों ने पीड़ित की 11 साल व 13 साल की लड़कियों से पहले दोस्ती की और फिर उनसे मोबाइल पर बात करने लगे। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी दोनो लड़कियां छतरपुर के राजकीय कन्या विद्यालय में सातवीं में पढ़ती हैं।

हालांकि पिछले दो साल से कोरोना के कारण वे स्कूल नहीं गई हैं और आनलाइन पढ़ाई ही कर रही हैं। इस कारण अक्सर उनके पास मोबाइल रहता है। दो नवंबर की सुबह करीब सवा छह बजे उनकी दोनों बेटियां घर से मार्निंग वाक के बहाने निकली थीं लेकिन दोपहर तक वापस नहीं आईं तो उन्होंने तलाश शुरू की। तीन नवंबर को उन्होंने मैदानगढ़ी थाने में मामला दर्ज करवाया।

पीड़ित पिता ने बताया कि जिस मोबाइल पर लड़कियां आनलाइन क्लास करती थीं, दो नवंबर को उस पर कुछ अंजान नंबरों से काल आए थे। उन नंबरों पर काल किया तो काल रिसीव करने वाले युवक ने कहा कि उसे लड़कियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

मोबाइल नंबरों के आधार पर पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। पीड़ित पिता ने बताया कि नदीम और सोनू खान नाम के युवक उनकी बेटियों से फोन पर बात करते थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि नदीम ने पूछताछ में बताया कि एक बार तकिया बेचने के लिए वह पीड़ित के घर की ओर गया था। उसी दौरान उसने पीड़ित की लड़की का मोबाइल नंबर लिया था। लेकिन लड़कियों को भगाने में उसकी कोई भूमिका नहीं है। पीड़ित परिवार ने बताया कि इन युवकों में से किसी एक का बहनोई भी आरोपितों की मदद कर रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।